फेस्टिवल हॉलीडे, मिलेगी लंबी छुट्टी: दशहरा,दीपावली और विंटर वेकेशन रहेगा शानदार
Share on

रायपुर। स्कूली बच्चों का त्याेहार इस बार अच्छा रहने वाला है। डीपीआई ने जो प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा है, विभाग के अफसर अगर अपनी सहमति देते हैं तो दशहरा,दीपावली और क्रिसमस के अवसर पर इस बार आठ-आठ दिन की छुट्टी मिलने वाली है। डीपीआई ने कैलेंडर को देखते हुए अवकाश तय किया है। अवकाश के आखिरी दो दिन शनिवार और रविवार पड़ रहा है। लिहाजा छह दिन की छुट्टी में पूरे आठ दिन का अवकाश मिलेगा। तीनों ही त्योहार में अवकाश के आखिरी दो दिन शनिवार व रविवार पड़ रहा है। इसे संयोग कहें या फिर शनिवार व रविवार को देखते हुए अवकाश का कैलेंडर बनाया गया है। कारण चाहे जो भी स्कूली बच्चों को इस बार भरपूर छुट्टियां मिलने वाली है।

Also Read – टीचर्स सलेक्शन में फर्जीवाड़ा: EOW, ACB करेगी फ्राड की पहचान

DPI ने कुछ इस तरह तय की है छुट्टियां

ये है डीपीआई का प्रपोजल
डीपीआई ने स्कूल शिक्षा विभाग को भेजे प्रस्ताव में समर वेकेशन का भी जिक्र है। समर वेकेशन में डीपीआई ने किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पूर्व वर्ष की भांति ही बच्चों को छुट्टियां मिलेंगी।
एक मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां प्रस्तावित हैं। विद्यालयों में तिमाही परीक्षा का आयोजित सितंबर माह में किया जाना है। अवकाश की तिथियां निर्धारित नहीं होने के कारण समय-सारिणी को विद्यालय अंतिम स्वरूप नहीं दे पा रहे हैं। त्योहार के अलावा डीपीआई ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर भी प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार
1 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। स्कूली बच्चों व शिक्षकों के साथ ही स्कूल स्टाफ को लंबी छुट्टी मिलेगी।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!