Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

घूसखोर बाबू सस्पेंड: मेडिकल बिल पास करने शिक्षक से मांग रहा था 10% कमीशन

Share on

बिलासपुर। शिक्षक से मेडिकल बिल पास करने की एवज में 10% कमीशन मस्तूरी बीईओ कार्यालय के बाबू को डीईओ ने सस्पेंड कर दिया है। CIVIL INDIA ने घूसखोर बाबू और शिक्षक के बीच बातचीत का आडियो के साथ ही शिक्षक के शिकायती पत्र को जारी किया था।

मस्तूरी ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में पदस्थ बाबू सहायक ग्रेड दो सीएस नौरके ने शिक्षक से मेडिकल बिल जारी करने की एवज में 10 प्रतिशत कमीशन मांगा था। बातचीत के दौरान जब शिक्षक संतोष साहू कमीशन देने से मना किया, तब बाबू नौरके धमकाते हुए बिल का भुगतान रोक देने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। शिक्षक और कमीशनखोर बाबू के बीच बातचीत का आडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। शिक्षक संतोष साहू ने अपनी शिकायत में लिखा है कि मेडिकल खर्च की प्रतिपूर्ति के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी ने 1 लाख 87हजार 459 रुपये स्वीकृत किया था। लेकिन भुगतान जारी करने से पहले बीईओ कार्यालय के बाबू नौरके द्वारा खुलेआम 10% कमीशन की मांग की जा रही है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – क्लर्क और शिक्षक के बीच बातचीत का AUDIO VIRAL

शिक्षक और बाबू के बीच बातचीत में यह सब
वायरल ऑडियो में बाबू, शिक्षक संतोष साहू से बोल रहे हैं भुगतान चाहिए तो 10% देना पड़ेगा। कमीशन की रािशि का डिमांड करने के साथ ही बोल रहे हैं, ऊपर तक कमीशन की राशि देनी पड़ती है। इसलिए कमीशन जल्दी भेज दो । इसके लिए वह अपने आसपास रहने वाले कुछ लोगों का नाम लेकर उनके माध्यम से पैसा भिजवाने की बात शिक्षक से कह रहे हैं।

डीईओ ने जारी किया था शोकाज नोटिस:–
आडियो वायरल होने के बाद डीईओ विजय तांडे ने मस्तूरी बीईओ कार्यालय के क्लर्क नौरके को शोकाज नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया था। इसके लिए तीन दिन की मोहलत दी थी। तीन दिन बाद भी क्लर्क ने शोकाज नोटिस का जवाब नहीं दिया था।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!