
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC भर्ती घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने बड़ा खुलासा किया है। CBI द्वारा 29 सितंबर को दाखिल की गई तकरीबन 2000 पन्नों की चार्जशीट में यह सामने आया है कि फर्जीवाड़ा करने वालों ने एक साल पहले ही पर्चा लीक कर दिया था। CGPSC की 2021 में प्रस्तावित परीक्षा का प्रश्न पत्र वर्ष 2020 में ही लीक कर दिया था।
इस मामले में CBI ने CGPSC की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, पूर्व सचिव और सेवानिवृत्त IAS अफसर2 जीवनलाल ध्रुव, उनके बेटे सुमित ध्रुव, निशा कोसले और दीपा को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, प्रश्न पत्र को आरती वासनिक ने तत्कालीनसचिव जीवनलाल ध्रुव के माध्यम से लीक कराया था। चार्जशीट में यह भी आरोप लगाया गया है कि परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं बरती गईं। PSC के तत्कालीन चेयरमैन और रिटायर्ड IAS टामन सिंह सोनवानी के परिवार के सदस्यों को अवैध रूप से लाभ पहुंचाया गया।
Also Read – संयम नहीं दिखाएंगे” : सेना प्रमुख की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी
बगैर इंटरव्यू हो गया सिलेक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक, टामन सिंह के भतीजे और दत्तक पुत्र नीतेश सोनवानी तथा उनकी बहू निशा कोसले इंटरव्यू में शामिल ही नहीं हुए थे, फिर भी उनका नाम चयन सूची में शामिल किया गया। यह जानकारी PSC के दस्तावेजों की जांच में सामने आई है। साथ ही, इंटरव्यू पैनल में खुद चेयरमैन टामन सिंह मौजूद थे।
एक साल से कर रहा था प्रैक्टिस
टामन सिंह और आरती वासनिक ने PSC मुख्य परीक्षा 2021 का पेपर एक साल पहले यानी 2020 में ही PSC सचिव जीवन किशोर ध्रुव को दे दिया था। इस पेपर से उनका बेटा सुमित ध्रुव लगातार अभ्यास करता रहा। CBI ने जीवन ध्रुव के घर से प्रश्नपत्र और आंसरशीट बरामद की। पेपर-2 और पेपर-7 पहले से सुमित के पास थे। इनमें 47 में से 42 प्रश्न उसे उपलब्ध कराए गए थे। पेपर-2 में क्रिप्टो करेंसी, टोनही प्रथा और दंतेवाड़ा पर निबंध लिखना था, जिसका सुमित एक साल से अभ्यास कर रहा था। उसके घर से अन्य सबूत भी मिले है।
Also Read – Supreme Court News: ट्रायल कोर्ट का निर्णय अनुचित
क्या है CGPSC घोटाला
2020 से 2022 के बीच हुई CGPSC भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा है। आरोप है कि आयोग की परीक्षा और इंटरव्यू में पारदर्शिता को दरकिनार कर राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख वाले परिवारों के उम्मीदवारों को उच्च पदों पर चयनित किया गया। योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी कर डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य राजपत्रित पदों पर अपने नजदीकी लोगों को पद दिलवाने का खेल किया गया। प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्माCBI को सौंपी। जांच एजेंसी ने छापेमारी में कई दस्तावेज और आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए हैं।
171 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा
CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई थी।
Also Read – एक्शन में सरकार: कोरबा कलेक्टर के खिलाफ शिकायतों की जांच करेंगे बिलासपुर कमिश्नर
12 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
CBI ने 19 सितंबर को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें PSC की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, PSC के पूर्व सचिव और रिटायर्ड IAS जीवनलाल ध्रुव, उनके बेटे सुमित ध्रुव, निशा कोसले और दीपा आदिल शामिल हैं।
Also Read – BREAKING: विधायक के ख़िलाफ़ एफ़आईआर: पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की पीआईएल में ये सब नाम
- नितेश, डिप्टी कलेक्टर, PSC अध्यक्ष टामन सिंह के बेटे
- साहिल, डीएसपी, टामन सिंह के बड़े भाई के बेटे
- निशा कोसले, डिप्टी कलेक्टर, टामन सिंह की बहु
- दीपा अजगले आडिल, जिला आबकारी अधिकारी, टामन सिंह सोनवानी की भाई बहु
- सुनीता जोशी, लेबर ऑफिसर, टामन सिंह सोनवानी की बहन की बेटी
- सुमित ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर, पीएसची सचिव के बेटे
- नेहा खलखो डिप्टी कलेक्टर, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो की बेटी
- निखिल खलखो डिप्टी कलेक्टर, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो की बेटे
- साक्षी ध्रुव डिप्टी कलेक्टर, डीआईजी ध्रुव की बेटी
- प्रज्ञा नायक डिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार की बेटी
- प्रखर नायक डिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार के बेटे
- अनन्या अग्रवालडिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता की बेटी
- शशांक गोयलडिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता सुधीर कटियार का दामाद
- भूमिका कटियार डिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की बेटी
- खुशबू बिजौरा डिप्टी कलेक्टर, मंत्री के ओएसडी के साढू की बेटी
- स्वर्णिम शुक्ला कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के बेटेराजेन्द्र कुमार कौशिक डिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता के बेटे
- मीनाक्षी गनवीर डिप्टी कलेक्टर, टामन सिंह सोनवानी के करीबी की बेटी








