VIRAL VIDEO: आधी रात मचा बवाल: मुस्लिम युवक ने शिवलिंग के साथ की शर्मनाक हरकत
Share on

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शुक्रवार देर रात मुस्लिम युवक की गैर जिम्मेदाराना हरकत की वजह से माहौल तनावपूर्ण बन गया। हिंदू संगठन का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने शिवलिंग में पेशाब कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी युवक का नाम अशरफ खान है। आरोप है कि उसने अशोक नगर दुर्गा मंदिर में स्थापित शिवलिंग में पेशाब किया है। खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण होने लगा।

Also Read – BREAKING: विधायक के ख़िलाफ़ एफ़आईआर: पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

बस्ती में पथराव और तोड़फोड़

घटना से नाराज लोगों की भीड़ ने मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों को समझाइश दी। तब कहींजाकर मामला शांत हुआ। इसके लिए पुलिस को काफी मशकजत करनी पड़ी। हालांकि, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने रात में ही फ्लैग मार्च भी किया। पूरी रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही।

दहशत का माहौल और तनाव में बीती रात


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिवलिंग से छेड़छाड़ और पेशाब करने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। नाराज भीड़ ने हंगामा करते हुए आसपास की मुस्लिम बस्ती में पथराव कर दिया। इसके चलते पूरी रात तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। बवाल के दौरान बस्ती में हुई तोड़फोड़ से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बिलासपुर CSP निमितेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अशरफ खान नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Also Read – CGPSC गजब घोटाला, बिना इंटरव्यू के बन गए डिप्टी कलेक्टर

आरोपियों को बख्शेंगे नही

SSP रजनेश सिंह ने बताया, आरोपी अशरफ खान पिता अनीष खान उम्र 23 निवासी अशोक नगर सरकंडा मुरूम खदान के द्वारा शिव मंदिर में अनैतिक घटना घटित करने की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1355/25 धारा 299,296,351(2) पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा मोहल्ले में पुरानी रंजिश के कारण अशांति फैलाते हुए 1 ठेले में तोड़फोड़ एवं एक ठेला तथा मोटर साइकिल में आगजनी की घटना कर नुकसान पहुंचाया है, जिसपर पुलिस द्वारा अजमानती धारा में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई कर रही है। दोनों पक्षों से कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर अभी तक 08 अपराधिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण के अन्य अज्ञात फरार व्यक्तियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्यवाही की जाएगी. घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है स्थिति शांतिपूर्ण है।

SSP रजनेश सिंह ने ये कहा


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!