नो डायलॉग: सरेंडर ही ऑप्शन

Share on

जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, नक्सलियों से चर्चा नहीं होगी, हथियार डालना ही उनके लिए बेहतर विकल्प है। शाह ने कहा- 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद मिटा देंगे।

जगदलपुर में अमित शाह ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा की शुरुआत की। शाह ने दोटूक कहा, नक्सली हथियार डाल दें, कोई चर्चा नहीं होगी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 26 मार्च से पहले बस्तर नक्सलमुक्त हो जाएगा। दिल्ली के लोगों ने भ्रम फैलाने का काम किया। नक्सलवाद ने बस्तर को विकास से दूर किया, लेकिन अब भाजपा शासन में मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी और एक महीने में 500 से अधिक नक्सलियों का सरेंडर जैसे ठोस कदम उठाए गए हैं।

Also Read – ये चीफ जस्टिस का विशेषाधिकार

शाह ने बस्तरवासियों ने कहा, नक्सल मुक्त गांव बनाइए, हर गांव को विकास के लिए 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। बस्तर बदल रहा है। बस्तर अब ओलिंपिक का केंद्र बन रहा है। देशभर के आदिवासी यहां खेलेंगे। यह क्षेत्र अब वैश्विक आकर्षण का केंद्र बन रहा है। शाह ने कहा बस्तर के बदलाव को दिल्ली जाकर सबको बताऊंगा और अपील करूंगा कि वे मुरिया दरबार जरूर आएं।

स्वदेशी को लेकर शाह ने कहा, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी पर बल दिया है, हर घर में यह संकल्प होना चाहिए कि देश में बनी चीजों का ही उपयोग करेंगे। अगर 140 करोड़ देशवासी स्वदेशी को अपनाएं तो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता। GST कटौती की चर्चा करते हुए कहा, GST में 395 चीजों पर टैक्स घटाया गया है, जो अब तक की सबसे बड़ी राहत है।

Also Read – VIRAL VIDEO: आधी रात मचा बवाल: मुस्लिम युवक ने शिवलिंग के साथ की शर्मनाक हरकत

केंद्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री बस सेवा की शुरुआत की। इस योजना से इससे 250 गांव कवर होंगे। बस सेवा के लिए 34 रूट का चयन किया गया है। शाह ने सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्म निभाई। कार्यक्रम के दौरान मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद के जरिये उनकी समस्याएं सुनीं। बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के अनुसार, अमित शाह देश के पहले ऐसे गृहमंत्री हैं, जो मुरिया दरबार में शामिल हुए। अब तक इस रस्म में केवल राज्य के मुख्यमंत्री ही शामिल होते रहे हैं।

शाह की खास बातें

  • 31 मार्च 2026 से पहले बस्तर नक्सलमुक्त हो जाएगा।
  • नक्सलवाद के कारण पूरा बस्तर विकास से दूर रहा।
  • बस्तर पूरी दुनिया का आकर्षण केंद्र। बस्तर में ओलंपिक हो रहा।
  • बस्तर को लेकर दिल्ली के लोगों ने भ्रम फैलाया।
  • एक माह में 500 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया।
  • नक्सल मुक्त होते ही हर गांव को 1 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  • दिल्ली जाकर सबको बताउंगा एक बार मुरिया दरबार जरूर जाएं।
  • भाजपा कार्यकाल में मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिला।
  • धान 3100 रुपए समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहा है।
  • हर घर में संकल्प लेना है कि मेरे घर में देश में बनी चीजों का उपयोग होगा।
  • 140 करोड़ की आबादी स्वदेशी की संकल्प को अपनाएं तो देश को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता।

Also Read – CGPSC गजब घोटाला, बिना इंटरव्यू के बन गए डिप्टी कलेक्टर


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!