किडनैपिंग: ड्रामा और अरेस्ट
Share on

बिलासपुर | एक बेटे ने अपनी किडनैपिंग की झूठी कहानी गढ़ी. पिता से 10 लाख रुपये फिरौती माँगी. पुलिस को गुमराह करने इधर उधर भटकते रहा. जब जेब ख़ाली हो गया और भूखों मारने की स्थिति आई तब वापस लौटा और आते ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद के अपहरण होने की झूठी कहानी गढ़कर युवक अपने पिता से 10 लाख की फिरौती मांग रहा था। युवक गर्लफ्रेंड संग लिव-इन में रहता था। पुलिस को चकमा देने के लिए मध्यप्रदेश भाग रहा था। लेकिन, जब पैसे खत्म हो गए, तब वो लौटते समय पेंड्रा में पकड़ा गया। पुलिस उसे खोजने के लिए 3 दिनों तक भटकती रही। उसके सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। पूछताछ में उसने बताया, पिता से पैसे लेने के लिए उसने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

Also Read – वर्दी पर वसूली का दाग

जशपुर जिले के नारायणपुर देरहाखार निवासी संजय यादव (29) के पिता किसान हैं। संजय पिछले 10 साल से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रहता है। जहां उसने एमएससी तक की पढ़ाई की है।अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा है।वह प्राइवेट बैंक में कुछ काम भी करता है।

रविवार को संजय ने पिता को फोन कर अपहरण की जानकारी दी, फिर 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग भी की। पैसा अपने ही बैंक अकाउंट में जमा करने कहा। बेटे का कॉल और अपहरण की जानकारी मिलते ही घबराए पिता भागते हुए बिलासपुर पहुंचे। बेटे के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। संजय के पिता बालेश्वर यादव ने पुलिस को बताया कि, उसके मोबाइल पर फिरौती की मांग की जा रही है। कॉल लापता बेटे संजय यादव कर रहा है। जिसे 8 से 10 लड़कों ने अगवा कर लिया है। बेटे की बात पर पिता को यकीन हो गया और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Also Read – VIDEO VIRAL: डाक्टर को जान से मारने धमकी

हालांकि, शुरूआती जांच में ही पुलिस को युवक के अपहरण की कहानी झूठी लग रही थी। लेकिन, एहतियात के तौर पर पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच युवक का लोकेशन लगातार बदल रहा था। रविवार को पुलिस की टीम रायगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पहुंची। लेकिन, युवक का कोई सुराग नहीं मिला। वो लगातार लोकेशन बदल रहा था। इस बीच सोमवार को पुलिस को पता चला कि युवक मध्यप्रदेश के कटनी पहुंच गया है। लिहाजा, एक टीम को कटनी के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान शाम को पता चला युवक फिर लौट रहा है। तब टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया।

दोस्तों से मांगे पैसे, नहीं मिला तो लौटा युवक

CSP निमितेश सिंह ने बताया कि, पुलिस ने युवक के मोबाइल की तकनीकी जांच की, तब पता चला कि वो अपने दोस्त और परिचितों से बात कर रहा है। लिहाजा, पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की, तब पता चला कि संजय उनसे पैसे मांग रहा था। पुलिस ने युवक के साथ लिव इन में रहने वाली युवती को भी पकड़ कर पूछताछ की। तब पता चला कि युवक के पास खाने के लिए भी पैसे नहीं थे। जिस कारण उसे वापस लौटना पड़ा। जैसे ही युवक के ट्रेन से पेंड्रा पहुंचने की खबर मिली, पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उसे लेकर बिलासपुर आ गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Also Read – VIRAL VIDEO: आधी रात मचा बवाल: मुस्लिम युवक ने शिवलिंग के साथ की शर्मनाक हरकत


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!