बिरनपुर हिंसा: स्पेशल कोर्ट ट्रायल शुरू

Share on

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचाने वाली बिरनपुर हिंसा में सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। सीबीआई की चार्जशीट के बाद आज से इस मामले की सुनवाई शुरू हो रही है। घटना के तकरीबन दो साल बाद अब नकर ट्रायल शजर हो रहा है। जाहिर है, कोर्ट की कार्रवाई उर सीबीआई के दस्तावेजों की ओर राजनीतिक दलों की नजरें भी लगी रहेंगी।

सीबीआई द्वारा स्पेशल कोर्ट में पेश चार्जशीट में पुलिस अफसर पर हमला करने वालों के विशेषतौर पर जिक्र कीट गया है। सब इंस्पेक्टर के बयान में यह साफ है कि आरोपी ने मुख्तार, अकबर, जनाब, जलील के नाम लेकर को पुलिस को पत्थर मारने के लिए उकसाया था। इसी हमले में एसआई गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। बेहोश होने के कारण वह भुवनेश्वर मो भीड़ से नहीं बचा पाए। भीड़ ने मस्जिद के पास ले जाकर भुनेश्वर की पिटाई की थी।

Also Read – कस्टम मिलिंग घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा के ख़िलाफ़ पेश हुआ चालान

बेमेतरा जिले के बिरनपुर हिंसा की तकरीबन दो साल बाद आज से ट्रायल शुरू हो रही है। CBI की चार्जशीट दायर होने के बाद 8, 9 और 10 अक्टूबर को रायपुर के स्पेशल कोर्ट सुनवाई प्रारम्भ हो रही है। इस दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मृतक भुनेश्वर साहू के पिता और साजा के भाजपा विधायक ईश्वर साहू सहित 23 गवाहों को पेश किया जाएगा। CBI ने नवंबर 2024 को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में चालान पेश किया था। सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट में किसी भी राजनीतिक पार्टी या राजनीतिक व्यक्ति के नाम का जिक्र नहीं है।

भुनेश्वर साहू पर हमला, पुलिस पर पत्थरबाजी

बिरनपुर गांव में हुई भुनेश्वर साहू की हत्या और साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर CBI की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ ने भुनेश्वर साहू पर जानलेवा हमला के अलावा घटना को रोकने पहुंचे पुलिस अफसर को रोकने पत्थरबाजी की।

Also Read – ट्रेनी डॉ से बेड टच: डॉ पर FIR

CBI की चार्जशीट के अनुसार पुलिस थाना साजा के सब-इंस्पेक्टर बिनुराम ठाकुर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे थे। एसआई ने भुनेश्वर साहू को भीड़ से छुड़ाने की कोशिश की। तभी भीड़ में से आवाज आई- “मुख्तार, अकबर, जनाब, जलील-पुलिसवाले को पत्थर मारो। इसी बीच उसके सिर पर पत्थर पड़ा और वे बेहोश होकर गिर पड़े। जांच में सामने आया कि आरोपी अब्बास मोहम्मद सहित कई लोगों ने पुलिस पर पत्थर, ईंट और चाकू से हमला किया। भीड़ ने भुनेश्वर साहू को पकड़कर मस्जिद के पास वाली गली में ले जाकर बेरहमी से पीटा और पत्थर-ईंट से वार करने के बाद वहीं छोड़ दिया। पिता ईश्वर साहू और मां सती बाई साहू ने भुनेश्वर को गंभीर हालत में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर साजा लेकर गए। जांच के बाद डॉक्टर अविनाश ने भुनेश्वर को मृत घोषित कर दिया।

सीबीआई की रिपोर्ट, हिंसा में 18 आरोपियों के नाम


नवाब खान, जलील खान, बशीर खान, मुख्ता मोहम्मद, शफीक मोहम्मद, अब्दुल खान, अकबर खान, मोहम्मद जनाब, अयूब खान, निजामुद्दीन, राशिद खान, सलमान मोहम्मद फजल खान, अपजल खान, आमिर खान, जामीर खान, अब्बास मोहम्मद, राशिद मोहम्मद।

Also Read – कफ सिरप बैन

6 आरोपियों पर पुलिस पर पथराव करने का हैआरोप


CBI की चार्जशीट के अनुसार, 8 अप्रैल 2023 को ग्राम बिरनपुर (थाना साजा) में बच्चों के बीच साइकिल टकराने के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया था। स्कूल से लौटते समय चंचल साहू और सलीम खान के बीच विवाद हुआ। मारपीट और बोतल फेंकने की घटना में कुलेश्वर साहू घायल हो गया। बढ़ते विवाद के बीच दोपहर में गांव में पंचायत बुलाई गई। इसी दौरान मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने ईंट-पत्थर और हथियारों से हमला कर दिया। अफरा-तफरी में कई लोग घायल हुए। हमले के दौरान भुनेश्वर साहू को पकड़कर मस्जिद की ओर घसीटा गया। बेरहमी से पिटाई कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में CBI ने 6 और नाम जोड़े। अब इस केस में कुल 18 आरोपी हैं। नए शामिल किए गए आरोपियों पर पुलिस पर पथराव करने का आरोप है।

भुनेश्वर की मौत के दो दिन बाद रहीम मोहम्मद और ईदुल की मिली लाश, फिर भड़की हिंसा

धारा 144 लगी, 2 दिन बाद पिता-पुत्र की लाश मिली | हिंसक घटना के बाद बिरनपुर में धारा 144 लगा दी गई। भुनेश्वर साहू की मौत के दो दिन बाद बिरनपुर गांव में शक्तिघाट इलाके में 10 अप्रैल को पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली। इस घटना के बाद दोबारा हिंसा बढ़ी थी। जबकि गांव के बाहर कोरवाय खार में रहीम उम्मद मोहम्मद और उसके बेटे ईदुल मोहम्मद की हत्या के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने जांच में आरोपियों की संख्या बढ़ने का दावा भी किया था।

Also Read – पोलिंग बूथ में फ़ोन, EVM में कलर फ़ोटो

बिरनपुर घटना टाइमलाइन

  • 8 अप्रैल 2023, विवाद और भुनेश्वर साहू की हत्या।
  • 8-9 अप्रैल को विवाद के बाद पुलिस तैनात, 8 लोगों की गिरफ्तारी।
  • 10 अप्रैल, विश्व हिंदू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद किया। बिरनपुर गांव के शक्तिघाट इलाके में रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली। गांव में आगजनी।
  • 11 अप्रैल, भुनेश्वर के पिता ईश्वर साहू से मिलने अधिकारी पहुंचे। पूछताछ के बाद मुआवजा और नौकरी देने का आश्वासन दिया।
  • 17 अप्रैल, रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
  • 9 अक्टूबर 2023, बीजेपी ने ईश्वर साहू को साजा सीट से प्रत्याशी बनाया।
  • 4 दिसंबर 2023, विधानासभा नतीजे आए और ईश्वर साहू विधायक बने। उन्होंने सात बार के कांग्रेस विधायक को हराया।
  • 22 फरवरी, विधानसभा सत्र में ईश्वर साहू ने बिरनपुर कांड की CBI जांच की मांग उठाई थी। गृहमंत्री ने जांच का आश्वासन दिया था |
  • 15 अप्रैल 2024, उप सचिव डीपी कौशल के निर्देश पर राजपत्र जारी हुआ और CBI को प्रदेश में जांच करने की सहमति दी गई।
  • 26 अप्रैल, केंद्र सरकार से निर्देश मिलने के बाद CBI ने केस हैंडओवर लिया है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!