बागपत: चचेरी बहन से दरिंदगी की कोशिश, इनकार पर भाई ने फावड़े से वारकर मार डाला, शव को घर में दफनाया, दिल दहला देगी कहानी

Share on

उत्तर प्रदेश के बागपत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर 15 वर्षीय किशोरी की फावड़े से हत्या कर दी गई. आरोपी मृतका किशोरी का चचेरा भाई है. हत्या के बाद उसने शव को घर में ही दफना दिया. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी सहित तीन लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है. घटना का आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है. पुलिस ने किशोरी के शव के बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामला जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के बोबढा गांव का है. यहां पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई ने नाबालिग किशोरी के सिर पर फावड़े से वार उसे मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने घर में गड्ढा खोदकर शव को उसमें दफना दिया. घर में वारदात को अंजाम देकर जाते युवक को खेत से आती हुई किशोरी की मां ने देख लिया.


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!