VIRAL VIDEO: SSP ने आरक्षक को किया निलंबित, जांच के दिए निर्देश

Share on

बिलासपुर। रिश्वत लेने वाले आरक्षक को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। आरक्षक एक बदमाश के परिजनों से रिश्वत ले रहा था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद इसे संज्ञान में लेकर एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्यवाही की है। निलंबन के अलावा प्राथमिक जांच हेतु डीएसपी हेडक्वार्टर को आदेश जारी किया गया है।

Also Read – VIDEO VIRAL: एक लाख रुपए रिश्वत लेते आरक्षक का वीडियो वायरल

आरक्षक पचपेड़ी थाना में पदस्थ था। आरक्षक का नाम गजपाल जांगड़े है। आरक्षक ने एक बदमाश के परिजनों से रिश्वत ली थी। आरोप है कि गुंडा बदमाश लिस्ट में नाम होने का दावा कर आरक्षक बदमाश के परिजनों पर जेल भेज देने का दबाव बना रकम की मांग कर रहा था। जिससे डरे हुए परिजनों ने रुपए देना स्वीकार कर लिया। आरक्षक पैसे लेने के लिए आरोपी के घर मानिकचौरी पहुंचा था। यहां घर में ही आरक्षक ने रिश्वत की रकम ली। जिसका बदमाश के परिजनों ने वीडियो बना वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि आरक्षक किस तरह कैश गिन रहा है। पैसे कम ना हो इसके लिए आरक्षक बार-बार नोट गिर रहा है। वीडियो में पैसा गिनते हुए दिखने वाले आरक्षक का नाम गजपाल जांगड़े बताया जा रहा था,जो पचपेड़ी थाना में पदस्थ था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरक्षक गजपाल जांगड़े को एसएसपी रजनेश सिंह ने निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने शीघ्र प्राथमिक जांच करने हेतु डीएसपी हेड क्वार्टर को आदेश दिया है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!