Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

प्राचार्य पदोन्नति: हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

Share on

बिलासपुर। प्राचार्य पदोन्नति को लेकर दायर याचिका पर हाई कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। ई संवर्ग के 1378 व्याख्याताओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। बीते छह महीने से पदोन्नति का इंतजार कर रहे ई संवर्ग के शिक्षकों का इंतजार अब जाकर खत्म् होने वाला है। बता दें कि एक शिक्षक की याचिका पर सुनवाई के बाद सिंगल बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब से कुछ देर बाद सिंगल बेंच में मामला रखा जाएगा और कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

Also Read – शिक्षा विभाग में अब भी जारी है अटैचमेंट का खेल: सरकार की दो चिट्टी, सरगुजा डीईओ आए घेरे में, कई और फंसेंगे

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

प्राचार्य पदोन्नति के लिए राज्य शासन के मापदंडों व नियमों को चुनौती देते हुए नारायण प्रकाश तिवारी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल ने 5 अगस्त 2025 को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कॉज लिस्ट के अनुसार शाम 4.15 बजे सिंगल बेंच फैसला सुनाएगा।

राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता वायएस ठाकुर ने पक्ष रखा था। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता हमीदा सिद्दीकी ने पैरवी की। फैसला सुरक्षित रखने के बाद से ई संवर्ग के 1378 शिक्षकों की नजरें हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है। ये ऐसे शिक्षक हैं जिनको प्राचार्य के पद पर पदोन्नति मिलने वाली है। हाई कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा विभाग की अपनी तैयारी प्रारंभ हो जाएगी।

Also Read – क्रमोन्नत वेतनमान को लेकर एक हजार से ज्यादा शिक्षकों ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

हर महीने हो रहे रिटायर

बीते छह महीने से मामला अटका हाेने के कारण अब तक ई संवर्ग के 350 से अधिक ऐसे शिक्षक जिनको प्राचार्य के पद पर पदोन्नति मिलनी थी लेक्चरर के पद से ही रिटायर हो गए। कमोबेश ऐसी ही स्थिति टी संवर्ग के शिक्षकों के बीच भी है। ई संवर्ग में प्रमोशन का रास्ता होने के बाद कुछ ऐसे लेक्चरर हैं जो कुछ ही महीनों के बाद प्राचार्य के पद से रिटायर हो जाएंगे।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!