रायपुर । एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने 9 निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में एसीसीयू प्रभारी समेत अन्य को बदला गया है। एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने राजधानी की पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए पुलिस निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में 9 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जिनमें एसीसीयू प्रभारी समेत अन्य को बदला गया है।
Also Read – आरक्षक भर्ती परीक्षा: चयन सूची जारी

ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार एसीसीयू प्रभारी परेश पांडे को खम्हारडीह थाने में थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि खमतराई थाना प्रभारी सचिन सिंह को एसीसीयू प्रभारी बनाया गया है। राजेश सिंह को आरंग से खमतराई थाना प्रभारी बनाया गया है। नरेंद्र कुमार मिश्रा को तेलीबांधा से राजेंद्र नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। अविनाश सिंह को राजेंद्रनगर से तेलीबांधा भेजा गया है। हरीश कुमार साहू को यातयात से आरंग भेजा गया है। ढालूदास मानिकपुरी को लाइन से यातायात भेजा गया है। प्रमोद कुमार सिंह को यातायात से रक्षित केंद्र भेजा गया है। वासुदेव परगहनिया को थाना प्रभारी खम्हारडीह से लाइन भेजा गया है। देखें आदेश…








