रायपुर। राज्य सरकार ने विधानसभा सत्र के बीच कलेक्टरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 19 बैच के दो आईएएस का कलेक्ट्री में खाता खुला है। बिलासपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ अमित कुमार को सुकमा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जबकि 19 बैच की ही नम्रता जैन को नारायणपुर कलेक्टर बनाया गया है। कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को सरगुजा का कलेक्टर बनाया गया है। वही कुणाल दुदावत को कोरबा कलेक्टर बनाया गया है। बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा को नेशनल हेल्थ मिशन का डायरेक्टर बनाया है।