शालेय शिक्षक संघ ने कहा कि पदोन्नति के साथ ही काउंसलिंग और पोस्टिंग आदेश जल्द हो जारी

Share on

रायपुर। शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। तकरीबन 800 शिक्षक एलबी लेक्चरर बन जाएंगे। डीपीसी पूरी कर ली गई है। शालेय शिक्षक संघ ने मांग की है कि पदोन्नति आदेश तत्काल जारी करने के साथ ही इसी महीने काउंसलिंग और पदास्थापना आदेश भी जारी की जाए। लंबे समय से व्याख्याता पदोन्नति की बाट जोह रहे शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बताया कि हम लगातार प्राचार्य पदोन्नति के बाद, व्याख्याता पदोन्नति के संबंध में शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव और डीपीआई से मुलाकात,चर्चा करके शिक्षकों को जल्द से जल्द पदोन्नत करके व्याख्याता बनाने की मांग करते रहे।

हमारे शिक्षक साथियों की प्रतीक्षा खत्म हुई। प्रदेश के तकरीबन 800 शिक्षक एलबी साथी व्याख्याता बनने जा रहें हैं। पदोन्नति के लिए डीपीसी पूर्ण हो चुकी हैं। शालेय शिक्षक संघ ने मांग की है कि डीपीसी पूर्ण हो गया है तो पदोन्नति आदेश तत्काल जारी की जाए। इसी पारदर्शी तरीके से काउंसलिंग की जाए व पदस्थापना भी होनी चाहिए।

Also Read – विधि विधायी विभाग ने महाधिवक्ता कार्यालय में 59 लॉ अफसरों की नई नियुक्ति

प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा ने बताया कि इस बार केवल शिक्षक एलबी संवर्ग की पदोन्नति हो रही है। तकरीबन 800 शिक्षक एलबी अब व्याख्याता बन जायेंगे। प्रदेश के हजारों हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल विषय व्याख्याता की कमी से जूझ रहा है। इस पदोन्नति से 800 स्कूल में व्याख्याताओं की कमी दूरी होगी। लिहाजा पदस्थापना आदेश जारी करने में विलंब नही होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि शालेय शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल लगातार विभागीय मंत्री, शिक्षासचिव व डीपीआई में सतत संपर्क बनाते रहा है। जल्द पदोन्नति की मांग करते रहे रहा है, इसी का परिणाम सामने है।

कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी और प्रांतीय प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी केवल एलबी संवर्ग के शिक्षकों की डीपीसी हो पाई है। नियमित शिक्षकों की पदोन्नति में कुछ तकनीकी समस्या आने से वर्तमान में उनकी पदोन्नति आदेश जारी नही हो पायेगी। इसी तरह एलबी संवर्ग के प्राथमिक पाठक साथी भी पदोन्नति हेतु समय अहर्ता पूर्ण न होने के कारण इस पदोन्नति में शामिल नही हो पाए हैं। इनकी पदोन्नति भी जल्द हो संगठन यह मांग करता है। 800 शिक्षक एलबी साथियों का व्याख्याता पद पर पदोन्नति अत्यंत खुशी की बात है संगठन की ओर से पदोन्नति प्राप्त करने वाले सभी साथियों को शुभकामनाएं। शालेय शिक्षक संघ लगातार शिक्षक हित मे तत्पर रहता है और सार्थक परिणाम को अंजाम देता है यही हमारी पहचान है।

Also Read – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से औपनिवेशिक परंपरा में ऐतिहासिक बदलाव

पदोन्नत होने वाले व्याख्याताओं को पदाधिकारियों ने दी बधाई

एल बी संवर्ग के लगभग 800 शिक्षकों के पदोन्नत होने पर संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है। शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी सुनील सिंह,विष्णु शर्मा,डॉ सांत्वना ठाकुर,सत्येंद्र सिंह,विवेक शर्मा,गजराज सिंह,राजेश शर्मा,शैलेश सिंह,प्रह्लाद जैन,सन्तोष मिश्रा,सन्तोष शुक्ला,शिवेंद्र चंद्रवंशी,दीपक वेंताल,यादवेंद्र दुबे,सर्वजीत पाठक,मंटू खैरवार,पवन दुबे,नंदकुमार अठभैया, भोजराम पटेल,विनय सिंह,आशुतोष सिंह,भानु डहरिया,रवि मिश्रा,बिजेंद्रनाथ यादव,जितेंद्र गजेंद्र,अजय वर्मा,कृष्णराज पांडेय,घनश्याम पटेल,बुध्दहेश्वर शर्मा,प्रदीप पांडेय,उपेंद्र सिंह,पवन साहू,मनोज पवार,देवव्रत शर्मा, कैलाश रामटेके,अब्दुल आसिफ खान,सरवर हुसैन,कुलदीप सिंह चौहान,नेमीचंद भास्कर,राजेश यादव,अमित सिन्हा, विक्रम राजपूत,सुशील शर्मा,विजय जाटवर, शशि कठोलिया,विजय बेलचंदन, अशोक देशमुख,तिलक सेन,द्वारिका भारद्वाज व पदाधिकारियों ने जल्द पदोन्नति आदेश,काउंसलिंग और पदस्थापना करने की मांग की है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!