()
()
DMF Scam: कमीशनखोरी के आरोप में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को एसीबी ने गिरफ्तार किया है।
Share on

DMF SCAM : रायपुर। DMF निधि से संबंधित विभिन्न कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों एवं फर्मों को कमीशन लेकर कार्य दिलवाने एवं कार्य आवंटन कराने में सक्रिय भूमिका के आरोप में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को एसीबी ने गिरफ्तार किया है।

एसीबी ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है,विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों तथा विभिन्न व्यक्तियों के बयानों से प्रथम दृष्टया यह स्थापित हुआ है कि आरोपी द्वारा DMF निधि से संबंधित विभिन्न कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों एवं फर्मों को कमीशन लेकर कार्य दिलवाने एवं कार्य आवंटन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों एवं निकट संबंधियों के माध्यम से विभिन्न फर्मों को कमीशन लेकर DMF मद के कार्य दिलवाने, आवंटित कराने की गतिविधियाँ संचालित की।

उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड़यंत्र तथा भ्रष्ट आचरण से संबंधित संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टया स्थापित पाए गए हैं। एसीबी ने पूर्व आईएएस को कोर्ट के समक्ष पेश कर 26. फरवरी 2026 तक की पुलिस रिमांड की अनुमति मांगी। कोर्ट ने रिमांड पर लेने की अनुमति दे दी है।


Share on

Related Posts

CG Transfer News: कलेक्टर ने जारी किया पटवारियों का तीन दिनों के भीतर दूसरा तबादला आदेश, देखें तबादला आदेश

Share on

Share onCG Transfer News: सरगुजा। कलेक्टर अंबिकापुर द्वारा जारी तबादला आदेश छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7(2) तथा राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अंतर्गत किया गया


Share on
Read More

बड़ी खबर

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!