Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG High Court News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Share on

CG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षागत कारणों से हाई कोर्ट की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की सघन जांच में जुटी हुई हैं। बुधवार सुबह रोज की तरह हाई कोर्ट में कामकाज प्रारंभ हुआ था। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा सहित सभी न्यायाधीश अपने-अपने कोर्ट रूम में मामलों की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान हाई कोर्ट प्रशासन को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चीफ जस्टिस ने तत्काल सुनवाई रोकने का निर्देश दिया। रजिस्ट्रार जनरल ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हाई कोर्ट पहुंच गए। परिसर में पहले से तैनात सुरक्षा बलों के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। हाई कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई है तथा आने-जाने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ता हाई कोर्ट परिसर, कोर्ट रूम, बार रूम और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की तलाशी ले रहा है। संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है और प्रत्येक कोने की छानबीन की जा रही है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि ईमेल के जरिए धमकी मिली है और एहतियातन सुनवाई स्थगित की गई है। जजों, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!