SAS Transfer: छत्तीसगढ़ में दो अफसरों का तबादला, GAD ने जारी किया आदेश

Share on

SAS Transfer: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी सूची में दो अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस आदेश के तहत वर्ष 2016 बैच के अधिकारी राकेश कुमार गोलछा को रायगढ़ में संयुक्त कलेक्टर के पद से हटाकर मंत्रालय स्थित सुशासन एवं अभिसरण विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) बनाया गया है। वहीं 2022 बैच के अधिकारी अशुल वर्मा, जो वर्तमान में कोरिया जिले में डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्यरत थे, उन्हें भी मंत्रालय में सुशासन एवं अभिसरण विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!