Bilaspur Crime Update News: अफेयर ने ले ली जान: पुजारी से अफेयर के चलते पत्नी ने ले ली थी तलाक, नाराज पति ने अपनों के साथ मिलकर कर दी पुजारी की हत्या
Share on

Bilaspur Crime Update News:– प्रेम प्रसंग, अफेयर और फिर तलाक। पति, पत्नी और वो के बीच की कहानी ने खूनी स्क्रिप्ट लिख दी। पति इसलिए नाराज था कि पत्नी का तलाक कराने में पुजारी का ही हाथ है। तलाक के बाद पुजारी और उसकी पत्नी रोज ही मिल रहे थे। पुजारी का घर आना-जाना शुरू हो गया था। एक दिन पहले जब मंदिर परिसर में पुजारी की खून से सनी लाश मिली थी तब किसी को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि मंदिर से शुरू हुआ प्रेम प्रसंग का ऐसा भयावह अंत होगा। SSP रजनेश सिंह की सक्रियता और तगड़ी पुलिसिंग के चलते महज 12 घंटे में ही इस राज से पर्दा उठ गया कि आखिर हत्या की वजह क्या बनी। पढ़िए तगड़ी पुलिसिंग से आरोपी कैसे हत्थे चढ़े और हत्या का राज कैसे खुला।

बिलासपुर। दिल का दहला लेने वाली यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लाक स्थित परसाकापा गांव की है। यहां पाठ बाबा का मंदिर है। पुजारी का निवास मंदिर परिसर में ही है। मंदिर परिसर से लगे खेत में आरोपी अपनी पत्नी के साथ खेती बाड़ी का काम करता था। यहीं आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी और पुजारी की आंखें चार हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत भी यहीं से हुई। पुजारी और पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी सुरेश धुरी को हुई तब वे अपनी पत्नी को पुजारी से मेलजोल ना रखने की सख्त हिदायत भी दी थी। पत्नी ने यह बात नहीं मानी और इसके चलते दोनों के रिश्ते इतने खटास हो गए कि सामाजिक बैठक में दोनों के बीच तलाक हो गया। तलाक के बाद पत्नी बच्चों के साथ अलग रहने लगी। पुजारी का मेलजोल बढ़ गया। पुजारी का घर आना-जाना शुरू हो गया। इससे खफा सुरेश ने पुजारी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसे रविवार को अपने रिश्तेदारों व साथियों के साथ अंजाम भी दे दिया।

मंदिर परिसर में मां ने खून से लथपथ देखी बेटे की लाश
रविवार की सुबह करीब 6 बजे पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30) की मां रोजाना की तरह चाय लेकर मंदिर पहुंची। पंडित जागेश्वर पाठक मंदिर में ही रात्रि विश्राम करते थे। रोज की तरह सुबह बेटे के लिए चाय लेकर पहुंची मां के द्वारा दरवाजा खोलते ही उसने बेटे का शव खून से लथपथ हालत में देखा। यह दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की।

0 पूजा के बहाने बुलाया और उतार दिया मौत के घाट
पुलिस ने बताया, शनिवार की रात पुजारी मंदिर में सो रहा था। तभी सुरेश अपने चार अन्य रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचा। नई मोटरसाइकिल खरीदने की जानकारी देते हुए पूजा करने उठाया। जैसे ही पुजारी बाहर आया आराेपियों ने ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने ईंट,पाइप और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। मुख्य आरोपी सुरेश ने अपना गुस्सा निकालने के लिए चाकूनुमा हथियार से लगातार कई वार पुजारी पर किए। पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद भागने की फिराक में एक आरोपी की चप्पल वहीं छूट गया।

0 मोबाइल लोकेशन से हुआ ट्रेस, धमतरी में पकड़ाया सुरेश
पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश धुरी का मोबाइल ट्रेस किया। शनिवार रात 9:10 बजे उसका लोकेशन घटनास्थल पर मिला। रात 11 बजे अंतिम लोकेशन बोदरी में मिला। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देती रही। देर रात धमतरी पुलिस की मदद से उसे भखारा धमतरी से गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही।

0 सुरेश की पत्नी और पुजारी के बीच रोज होती थी बात
काल डिटेल्स में चौकाने वाली बात सामने आई। सुरेश की पत्नी और पुजारी के बीच मोबाइल के जरिए नियमित बात होती थी। दोनों लगातार एक दूसरे से संपर्क में थे। पुजारी और सुरेश की पत्नी के बीच अंतरंगता की जानकारी लगते ही इसी एंगल पर पड़ताल शुरू की और आरोपी धरे गए।

0 SSP की तगड़ी पुलिसिंग
हत्याकांड की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उनके साथ एडिशनल एसपी अर्चना झा, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय,तखतपुर टीआई अनिल अग्रवाल और फॉरेंसिक की टीम थी। एसएसपी रजनेश सिंह ने खुद ही मौके पर जाकर निरीक्षण किया। घटना स्थल से बरामद चप्पल और अन्य सबूतों के आधार पर जांच की दिशा तय करने के निर्देश दिए और खुद अपने सुपरविजन में जांच को आगे बढ़ाया। जिसके चलते महज 12 घंटों में ही हत्या के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

0 ये है हत्याकांड के आरोपी
मुख्य आरोपी – सुरेश धुरी पिता बंशीलाल धुरी उम्र 38 वर्ष निवासी तखतपुर चूलघटरोड
आरोपी हेमकुमार धुरी पिता हरिराम धुरी उम्र 26 वर्ष साकिन डढहा वार्ड 10 बोदरी थाना चकरभाठा
आरोपी मुकेश धुरी पिता चंद्रप्रकाश धुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अमौरा थाना जरहा गांव जिला मुंगेली
आरोपी धनराज बंदे पिता जवाहर लाल बंदे उम्र 21 वर्ष बनाक चौक माता चौरा के पास सिरगिट्टी
एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।


Share on

Related Posts

CG Transfer News: कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सेजेस पीएमश्री स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला शासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है, उनकी जगह स्कूल के सीनियर लेक्चरर को जिम्मेदारी सौंपी है। देखें कलेक्टर का आदेश

Share on

Share onCG Transfer News: सारंगढ़। कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने एक आदेश जारी कर पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एलपी पटेल का तबादलाशासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है।


Share on
Read More

CG High Court News: जल जीवन मिशन के कामकाज में लापरवाही और लेटलतीफी को लेकर डिवीजन बेंच ने जताई नाराजगी और ये कहा।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। हाई कोर्ट के स्वत: संज्ञान वाली जनहित याचिका की चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। पीआईएल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Transfer News: कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सेजेस पीएमश्री स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला शासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है, उनकी जगह स्कूल के सीनियर लेक्चरर को जिम्मेदारी सौंपी है। देखें कलेक्टर का आदेश

Read More »

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!