Civil India News App Download

CG News: तालाब में डुबने से तीन बच्चों की मौत: तीनों पुलिस कर्मी के हैं बेटे

Share on

कोरबा। तालाब में डूबने से तीन पुलिस कर्मियों के बेटों की मौत हो गई। तीनों बच्चे आपस में दोस्त थे. तालाब में नहाने उतर गए और गहराई में जाने से उनकी मौत हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

कोरबा जिले में पुलिस लाइन में रहने वाले तीन कर्मियों के बच्चे आपस में दोस्त थे. तीनों दोपहर में रिसदी तालाब घूमने गए थे। तीनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतर गए। नहाने के दौरान गहराई में समा गए और तीनों की डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब बच्चों के शवों को तैरते देखा तो उन्होंने तालाब से निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोरबा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे । तीनों के शवों को पीएम करने अस्पताल भेजने का निर्देश दिया.

मृतकों में 13 वर्षीय आकाश लकड़ा के पिता जोलसा लकड़ा और 12 वर्षीय प्रिंस जगत के पिता पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। 9 वर्षीय युवराज सिंह ठाकुर के पिता राजेश्वर ठाकुर सिविल लाइन थाने में पदस्थ हैं। हृदय विदारक घटना के बाद बच्चों के घरों में और अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने भी मृतकों के परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!