बाबा दुबई के शेख के लिए लड़की का करना चाहता था इंतजाम
Share on

नई दिल्ली। स्वयंभू स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी के मोबाइल फोन से मिले नए खुलासों ने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है। पुलिस के हाथ ऐसे सबूत लगे हैं जो यह बताते हैं कि बाबा न केवल छात्राओं के साथ अनुचित बातचीत करता था, बल्कि उन्हें दुबई तक भेजने की साजिश रच रहा था।

छात्राओं से पूछता था “शेख से संबंध बनाने” की बात

पुलिस जांच में सामने आया है कि बाबा एक छात्रा से पूछ रहा था कि क्या उसकी कोई दोस्त या जूनियर दुबई के किसी शेख से शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार हो सकती है। छात्रा ने इसका विरोध किया तो बाबा ने गुस्से वाला इमोजी भेजा। यही नहीं, कई चैट्स में वह छात्राओं से कहता मिला कि वह उससे क्यों नाराज हैं और क्यों उसके पास सोने नहीं आईं। आरोपी रोजाना छात्राओं को “गुड मॉर्निंग” और “गुड नाइट” मैसेज भेजता था। एक चैट में वह किसी छात्रा को अपनी “बेटी” कहकर संबोधित करता है, जबकि दूसरी चैट में वह बेहद अश्लील बातें करता है।

Also Read – बिहार में मतदाता सूची से 69 लाख नाम डिलीट

हजारों आपत्तिजनक चैट और गिफ्ट का जाल

पुलिस के अनुसार आरोपी के मोबाइल से हजार से अधिक अश्लील चैट्स बरामद हुई हैं। इन चैट्स में न सिर्फ अभद्र बातें हैं, बल्कि छात्राओं को भ्रमित करने और अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिशें भी दिखाई देती हैं। जांच में यह भी पता चला है कि बाबा छात्राओं को महंगे गिफ्ट्स देता था। इनमें कीमती कपड़े, गहने और परफ्यूम शामिल हैं। कई बार वह छात्राओं को डिस्को में आने और उसके साथ समय बिताने का न्योता देता था।

आश्रम से सेक्स टॉय और अश्लील सीडी बरामद

दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को लेकर उसके संस्थान पहुंची और पूरे परिसर की तलाशी ली। इस दौरान टीम को सेक्स टॉय, पांच अश्लील सीडी और बड़ी मात्रा में अश्लील साहित्य मिला। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार तलाशी के बाद मिले सामान ने जांच को और भी मजबूत कर दिया है। अब पुलिस इस मामले को केवल छात्राओं के शोषण तक सीमित नहीं मान रही, बल्कि इसे एक संगठित नेटवर्क के तौर पर देख रही है।

Also Read – नये चीफ सिकरेट्री विकासशील का कैबिनेट ने किया वेलकम

आश्रम से बाहर भी करता था शोषण

जांच में सामने आया है कि आरोपी केवल संस्थान के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी छात्राओं का शोषण करता था। पुलिस का कहना है कि वह उत्तराखंड और दिल्ली में छात्राओं को लेकर जाता था और कुछ मामलों में उन्हें विदेश भी ले जाया गया। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है।


Share on

Related Posts

CG Police Transfer: SP ने जारी किया 69 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश

Share on

Share onकोरिया | कोरिया जिले में टीआई, एसआई, एएसआई सहित 69 पुलिस कर्मियों के तबादला सूची जारी हुआ है। एसपी ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश को तत्काल


Share on
Read More

CG High Court News: सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने के फैसले को किया रद्द, पढ़िए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और सिंगल बेंच के फैसले पर क्या टिप्पणी की है।

Share on

Share onबिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार को बिलासपुर हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने और पांच साल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!