CG ACB Raid: रिश्वत लेते पकड़े गए तहसीलदार–पटवारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Share on

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ तहसील कार्यालय में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छापा मारकर अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। दोनों अधिकारी चोरभट्टी धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी से अवैध राशि ले रहे थे। ट्रैप कार्रवाई के बाद एसीबी ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

तहसीलदार

बताया जा रहा है कि अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव पामगढ़ ब्लॉक में पदस्थ हैं। दोनों चोरभट्टी धान खरीदी केंद्र में भौतिक सत्यापन और टोकन जारी करने से जुड़ी जांच कर रहे थे। इसी दौरान अनुकूल रिपोर्ट देने के बदले उन्होंने केंद्र प्रभारी से रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर उपार्जन केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत एसीबी बिलासपुर कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले पूरे मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। तय रणनीति के तहत आज एसीबी की टीम पामगढ़ तहसील कार्यालय पहुंची। जैसे ही दोनों अधिकारियों ने 35 हजार रुपये की रिश्वत की रकम ली, प्रार्थी के संकेत पर एसीबी की टीम ने दबिश देकर दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पटवारी

एसीबी ने दोनों आरोपियों के पास से वही नोट बरामद किए, जिनकी सीरीज पहले से रिकॉर्ड की गई थी। केमिकल टेस्ट के दौरान दोनों के हाथ रंगे पाए गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। कार्रवाई के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि पामगढ़ तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय और व्यवहार न्यायालय भी संचालित होते हैं। रेड के वक्त बड़ी संख्या में वकील और पक्षकार मौजूद थे। एसीबी की कार्रवाई से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक हड़कंप का माहौल बना रहा।


Share on

Related Posts

Government Exams: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब मुफ्त: सामाजिक न्याय मंत्रालय की बड़ी पहल

Share on

Share onनई दिल्ली। समावेशी शिक्षा और समान अवसर को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने अनुसूचित जाति


Share on
Read More

CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक, राज्य हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Share on

Share onरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, रोजगार, शहरी विकास और


Share on
Read More

बड़ी खबर

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!