()
()
CG News: DPI ने अटैचमेंट खत्म करने जारी किया आदेश, कहा- दूसरे विभागों में काम कर रहे शिक्षकों व कर्मचारियों की अब होगी छुट्टी, लौटना होगा मूल विभाग में।
Share on

CG News: रायपुर। जान पहचान और पहुंच के दम पर अटैचमेंट का खेला करने वाले शिक्षकों व विभाग के कर्मचारियों को अब ममल विभाग में लौटना होगा। ऐसे शिक्षक जो अटैचमेंट के जरिए दूसरे विभागों में काम कर रहे हैं उन्होंने लौटकर स्कूल आना होगा,इसी तरह विभाग के कर्मचारियों को भी अपने मूल विभाग में कामकाज करने होंगे। डीपीआई ने इस तरह का आदेश जारी किया है।

देखें डीपीआई का आदेश।लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ DPI ने प्रदेशभर के संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, छत्तीसगढ़,व जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है, गैर शैक्षणिक कार्यों में संलग्न शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना हेतु कार्यमुक्त करना होगा। पत्र में लिखा है, यह देखने में आया है कि विभाग में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी मूल सेवाओं को छोड़ कर अन्य कार्यालयों / संस्थाओं में गैर शिक्षकीय कार्यों में संलग्न है। ऐसे शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तत्काल अपनी मूल संस्था में उपस्थिति देने हेतु निर्देशित कर कृत कार्यावाही से संचालनालय को अवगत कराने निर्देशित किया है।

डीपीआई ने प्रदेशभर के कलेक्टर व कमिश्नर को लिखा पत्र

गैर शैक्षणिक कार्यों में संलग्न शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना हेतु कार्यमुक्त किये जाने को लेकर डीपीआई ने प्रदेशभर के कलेक्टर व संभागायुक्त को भी पत्र लिखा है। जारी पत्र में लिखा है, राज्य शासन को बहुधा यह शिकायत प्राप्त होती है कि विभाग के शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी गैर शिक्षकीय कार्य हेतु विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में संलग्न है। गैर शिक्षकीय संलग्नीकरण से शिक्षण का कार्य प्रभावित होता है। निर्देशानुसार गैर शैक्षणिक कार्यों में संलग्न सभी शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल समाप्त किया जाकर, उन्हें उनके मूल पदस्थापना शाला में अध्यापन कार्य हेतु कार्यमुक्त किया जाये।

अटैचमेंट खत्म करने देनी होगी जानकारी

डीपीआई ने पत्र में लिखा है, संलग्नीकरण समाप्त किये जाने संबंधी प्रमाण पत्र 07 दिवस के भीतर संचालक, लोक शिक्षण को अनिवार्यतः प्रेषित करें। यह निर्देश तत्काल प्रभावशील होगा। इसका कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।


Share on

Related Posts

CG Transfer News: वन विभाग में 134 रेंजरों की पोस्टिंग, 45 रेंजरों का ट्रांसफर, देखें आदेश

Share on

Share onCG Transfer News: रायपुर। वन विभाग में रेंजर स्तर पर बड़ा प्रमोशन और तबादला हुआ है। सरकार ने ट्रेनिंग पूरा होने के बाद 134 नए रेंजरों को आज शाम


Share on
Read More

CG High Court News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।


Share on
Read More

बड़ी खबर

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!