CG News EWS Scam:–फर्जी EWS सर्टिफिकेट टर्निंग पाइंट: तहसीलदार कार्यालय स्टाफ संदेह के घेरे में, मेडिकल कालेज में एडमिशन लेने वाली छात्राओं के खुलासे के बाद गरमाया मामला……
Share on

CG News EWS Scam :– फर्जी EWS प्रमाण पत्र के जरिए मेडिकल कालेज में एडमिशन लेने वाली तीनों स्टूडेंट्स के खुलासे के बाद तहसीलदार कार्यालय के स्टाफ पर संदेह गहराने लगा है। सरकारी कर्मचारियों के अलावा आउट साेर्सिंग स्टाफ के कामकाज को लेकर भी उंगली उठने लगी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि स्थाई कर्मियों के बजाय अफसरों ने आउट सोर्सिंग कर्मियों पर कैसे और किस लिहाज से भरोसा किया। बहरहाल जांच कमेटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बिलासपुर। फर्जी EWS प्रमाणपत्र के जरिए मेडिकल कालेज में एडमिशन का मामला अब और भी गहराते जा रहा है। फर्जी सर्टिफिकेट को लेकर जिस तरह सवाल उठ रहे हैं कमोबेश कुछ इसी तरह तहसीलदार कार्यालय के स्टाफ और अफसरों पर भी उंगलियां उठने लगी है। कार्यालय से फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर देना और फर्जी सील सिक्का लगाना अचरज की बात है। राजस्व से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों के चोरी होने से लेकर गोपनीयता को लेकर भी अब सवाल उठने लगा है। तीनों स्टूडेंट्स ने तहसीलदार को दिए बयान में बताया कि उन तीनों ने तहसीलदार कार्यालय में दस्तावेज जमाकर सर्टिफिकेट बनवाया है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद प्रमाणपत्र तहसील कार्यालय से ही जारी हुआ था। ये नहीं पता कि सील सिक्का किसने लगाया और हस्ताक्षर किसने किया। अगर यह फर्जी है तो तहसीलदार कार्यालय की जिम्मेदारी है। हमने जो दस्तावेज मांगे गए थे सभी उपलब्ध करा दिया था।

0 दलालों के जरिए फर्जीवाड़ा की आशंका
ऑनलाइन आवेदन सम्मिट होने के बाद भी तहसील कार्यालय में फाइलों का नाम मिलना आश्चर्य की बात है। यह बात भी सामने आ रही है कि कहीं दलालों के माध्यम से तो सर्टिफिकेट नहीं बनवाए गए। सवाल यह भी कि आवेदन अगर शासकीयी कामकाज के जरिए तय मापदंडों के आधार पर जमा हुआ होता तो रजिस्टर में रिकार्ड तो रहता ही है। रजिस्टर में रिकार्ड नहीं है इसका मतलब दलालों के जरिए यह सब फर्जीवाड़ा किया गया है।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में मेडिकल कालेज में एडमिशन के लिए तीन छात्रों ने ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट जमा किया था। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय रायपुर ने सात स्टूडेंट्स के डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए भेजा। तीन छात्राओं के आवेदन तहसील रिकॉर्ड में मौजूद ही नहीं थे।


Share on

Related Posts

CG Transfer News: कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सेजेस पीएमश्री स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला शासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है, उनकी जगह स्कूल के सीनियर लेक्चरर को जिम्मेदारी सौंपी है। देखें कलेक्टर का आदेश

Share on

Share onCG Transfer News: सारंगढ़। कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने एक आदेश जारी कर पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एलपी पटेल का तबादलाशासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है।


Share on
Read More

CG High Court News: जल जीवन मिशन के कामकाज में लापरवाही और लेटलतीफी को लेकर डिवीजन बेंच ने जताई नाराजगी और ये कहा।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। हाई कोर्ट के स्वत: संज्ञान वाली जनहित याचिका की चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। पीआईएल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Transfer News: कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सेजेस पीएमश्री स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला शासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है, उनकी जगह स्कूल के सीनियर लेक्चरर को जिम्मेदारी सौंपी है। देखें कलेक्टर का आदेश

Read More »

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!