CG News: विसर्जन जुलूस में दर्दनाक हादसा 3 की मौत: 25 घायल खुशी के माहौल के बीच देखते ही देखते मच गई चीख पुकार
Share on

CG News: गणेश विसर्जन जुलूस की भीड़ में तेज रफ्तार बोलेरो घुस गई. भीड़ को रौंदते आगे बढ़ी. भयावह हादसे में तीन ग्रामीणों की मौके पर ही हो गई. 25 से अधिक लोग घायल हो गए.

जशपुर। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल उस वक्त चीख पुकार मेंबदल गया जब एक तेज रफ़्तार बोलेरो से तीन ग्रामीण की मौत हो गई. 25 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। देखते ही देखते गणेश विसर्जन जुलूस मातम में बदल गया।

गणेश विसर्जन जुलूस में तकरीबन 150 ग्रामीण विसर्जन जुलूस में शामिल थे। बाजे गाजे के चल थे भीड़ के बीच अचानक आई तेज रफ़्तार बोलेरो भीड़ को रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत बगीचा अस्पताल लाया गया, जहां कलेक्टर रोहित व्यास देर रात स्वयं पहुंचे और उपचार की व्यवस्था का जायजा लेते रहे। गंभीर रूप घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे के बाद बगीचा अस्पताल में हाहाकार की स्थिति बन गई. घायलों के परिजन अपनों की सलामती के लिए बदहवास इधर से उधर भटकते रहे. जिन ग्रामीणों की जान चली गई उनके परिजनों की चीख पुकार मची रही.

हादसे में इनकी हो गई मौत
अरविंद (19 वर्ष) पिता तोबियस केरकेट्टा
विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष) पिता देवनारायण
खिरोवती यादव (32 वर्ष) पत्नी हरीश यादव

ये हैं घायल
फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम पिता अर्जुन राम, संदीप यादव, नारायण, देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर समेत 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।


Share on

Related Posts

CG Transfer News: कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सेजेस पीएमश्री स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला शासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है, उनकी जगह स्कूल के सीनियर लेक्चरर को जिम्मेदारी सौंपी है। देखें कलेक्टर का आदेश

Share on

Share onCG Transfer News: सारंगढ़। कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने एक आदेश जारी कर पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एलपी पटेल का तबादलाशासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है।


Share on
Read More

CG High Court News: जल जीवन मिशन के कामकाज में लापरवाही और लेटलतीफी को लेकर डिवीजन बेंच ने जताई नाराजगी और ये कहा।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। हाई कोर्ट के स्वत: संज्ञान वाली जनहित याचिका की चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। पीआईएल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Transfer News: कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सेजेस पीएमश्री स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला शासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है, उनकी जगह स्कूल के सीनियर लेक्चरर को जिम्मेदारी सौंपी है। देखें कलेक्टर का आदेश

Read More »

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!