MDM की गुणवत्ता तय मापदंड के आधार पर नहीं मिली तो स्व सहायता समूहों से अनुबंध होगा निरस्त
Share on

रायपुर। बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की नाराजगी के बाद राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बनने वाले मध्यान्ह भोजन एमडीएम के गुणवत्ता की जांच की जा रही है। जांच के दौरान कैलोरी और प्राेटीन की जांच की जा रही है। तय मापदंड के अनुसार भोजन ना बनने पर स्व सहायता समूहों से किए गए अनुबंध को निरस्त किया जाएगा। चीफ सिकरेट्री के आदेश के बाद अब कड़ाई बरतने का निर्णय लिया है। एमडीएम बनने के बाद सबसे पहले भोजन शिक्षक चख रहे हैं, उनके द्वारा सही रिपोर्ट देने के बाद बच्चों को भोजन परोसा जा रहा है। शिक्षक जब भोजन चखेंगे तो उसे रजिस्टर में दर्ज भी कर रहे हैं।

Also Read – सुप्रीम कोर्ट ने NCTE से पूछा स्पेशल एजुकेटर्स को TET पास होना जरुरी है या नहीं?

चीफ सिकरेट्री के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। एमडीएम में कैलोरी और प्रोटीन की जांच के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने अमरावती के लैब से अनुबंध किया है। लैब के तकनीकी स्टाफ एमडीएम की गुणवत्ता जांच करने के साथ ही प्रोटीन और कैलोरी की भी जांच कर रहे हैं। एमडीएम में कैलोरी की कमी की शिकायत मिल रही थी। इसके पीछे कारण बताया था कि एमडीएम में बच्चों को चावल तो मिल रहा है, दाल प्रतिदिन नहीं बन रहा है, अगर बना भी रहे हैं तो क्वालिटी इतनी घटिया है कि बच्चों को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पा रही है।

Also Read – रायपुर में पुलिस महानिदेशकों, महानिरीक्षकों के सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड एकीकरण के विस्तारित उपयोग का किया आह्वान

45 हजार स्कूलों में पढ़ाई कर रहे 55 लाख बच्चे, 25 लाख बच्चों को एमडीएम

आंकड़ों पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ में 45 हजार सरकारी स्कूलों में 55 लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से 25 लाख बच्चों को एमडीएम परोसा जाता है। एमडीएम योजना पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए है। अधिकांश में स्व सहायता समूहों को ही जिम्मेदारी दी गई है। एनजीओ के माध्यम से बन रहे मध्यान्ह भोजन की निगरानी भी बेहद जरुरी है। राज्य सरकार की व्यवस्था के तहत भोजन को विशेष प्रकार के पॉलिथिन में पैक कर लैब भेजा रहा है। लैब में एमडीएम की क्वालिटी की जांच की जा रही है।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!