Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG Vyapam Result Update: 233 प्रयोगशाला तकनीशियनों को मिला नियुक्ति आदेश, उच्च शिक्षा आयुक्त ने जारी की सूची

Share on

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती 2023 के तहत 233 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। यह नियुक्तियां व्यापमं द्वारा जारी मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर की गई हैं।

मेरिट लिस्ट के आधार पर जारी हुआ नियुक्ति आदेश

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग ने बताया कि व्यापमं से प्राप्त अंतिम मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 233 उम्मीदवारों को प्रयोगशाला तकनीशियन पद पर नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए हैं। नियुक्त अभ्यर्थियों की सूची भी विभागीय स्तर पर जारी कर दी गई है।

पद त्याग और अनुपस्थिति से खाली हुए 28 पद

संशोधित चयन सूची के अनुसार कुल 251 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। हालांकि, इनमें से कुछ अभ्यर्थियों द्वारा लिखित रूप से पद त्याग किया गया, कुछ काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं हुए और कुछ ने नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया।
इस कारण कुल 28 पद रिक्त रह गए।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

प्रतीक्षा सूची से 26 पदों पर की गई भरपाई

रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग ने अनुपूरक/प्रतीक्षा सूची का सहारा लिया। इसमें से
• 21 अभ्यर्थियों को सामान्य प्रतीक्षा सूची से
• भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में प्रतीक्षा सूची उपलब्ध नहीं होने के कारण पात्रता सूची से 5 भूतपूर्व सैनिकों

को शामिल किया गया। इस तरह कुल 26 प्रयोगशाला तकनीशियनों की अतिरिक्त चयन सूची को चयन समिति की अनुशंसा के बाद मंजूरी दी गई और उनके भी नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!