Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

LPG कस्टमर्स के लिए खुशखबरी: LPG इंटर ऑपरेबिलिटी की मिलेगी सुविधा

Share on

नईदिल्ली। मोबाइल पोर्टेबिलिटी की तर्ज पर अब देशभर के एलपीजी उपभोक्ताओं को मौजूदा कनेक्शन को बदले बिना ही पोर्टेबिलिटी की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को सुविधा देन की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ा चुकी है। तेल नियामक पेट्रोलियम और नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड PNGRB ने एलपीजी इंटर ऑपरेबिलिटी को लेकर देशभर के उपभोक्ताओं और एजेंसियों से सुझाव मांगे हैं। सुझाव आने और परीक्षण के बाद इसे देशभर में लागू कर दिया जाएगा। ठीक उसी तरह जैसे सेलुलर कंपिनयों के नंबर को बदले बिना ही उपभोक्ताओं को पोर्टेबिलिटी की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

Also Read – हेड मास्टर सस्पेंड: BEO से गालीगौलच करना पड़ा भारी

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

अगर आप अपने एजेंसी संचालक की सेवाओं को सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है, बुकिंग के बाद भी तय समय पर सिलेंडर की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। शिकायतों के बाद भी आपकी शिकायतों को ना तो सुना जा रहा है और ना ही आपको राहत मिल पा रही है। ऐसी स्थिति में अब आपको चिंता करने या फिर तनाव में आने की जरुरत नहीं है। केंद्र सरकार ने देशभर के उपभोक्ताओं को अब एलजीजी इंटर आपरेटिबिलिटी की सुविधा देने पर गंभीरता के साथ विचार कर रही है। तेल नियामक पेट्रोलियम और नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड PNGRB ने एलपीजी इंटर ऑपरेबिलिटी को लेकर देशभर के उपभोक्ताओं और एजेंसियों से सुझाव मांगे हैं। इस सुविधा के मिलने के बाद उपभोक्ताओं को मौजूदा कनेक्शन काे बदले बिना गैंस कंपनी बदलने की सुविधा मिलेगी।

Also Read – सुप्रीम फैसला: सुनवाई योग्य है 20 हजार रुपये से अधिक के चेक बाउंस का मामला

PNGRB की माने तो कई बार स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स या एजेंसी संचालक के पास संचालन संबंधी दिक्कतें होती है। इन दिक्कतों के बीच कस्टर्म के पास आप्शन सीमित होने या फिर संबंधित कस्टमर्स के अलावा और कोई आप्शन ना होने के कारण उसी सुविधा और डिस्ट्रीब्यूटर्स की शर्तों को मानने के अलावा और कोई विकल्प नहीं रह जाता है।ऐसे उपभोक्ताओं को कंपनी या डीलर चुनने की छूट मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार का मानना है कि सिलेंडर की कीमत समान होने की स्थिति में इसे आसानी के साथ लागू किया जा सकता है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!