ED-EOW को सुप्रीम अल्टीमेटम
Share on

दिल्ली। छत्तीसगढ़ में तीन हजार करोड़ से ऊपर के शराब घोटाला में सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय ED और आर्थिक अपराध शाखा EOW।को 3 महीने के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने दिसंबर केआखिरी सप्ताह तक फाइनल रिपोर्ट पेश करने कहा है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ED और EOW ने मामले की जांच तेज कर दी है। शराब घोटाले से जुड़े आरोपी अधिकारियों और अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। ED के अफसर आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों के बयान दर्ज करने में जुटे है। घोटाले में 7 रिटायर्ड अधिकारी भी फंसे हैं।

Also Read – VIRAL VIDEO: जेल में Online वसूली


ये हैं 30 अफसर, जिनसे ED कर रही जांच

जनार्दन कौरव-सहायक जिला आबकारी अधिकारी, अनीमेश नेताम – उप आबकारी आयुक्त, विजय सेन शर्मा -उप आबकारी आयुक्त, अरविंद कुमार पाटले – उप आबकारी आयुक्त, प्रमोद कुमार नेताम – सहायक आबकारी आयुक्त, रामकृष्ण मिश्र – सहायक आबकारी आयुक्त, विकास कुमार गोस्वामी – सहायक आबकारी आयुक्त, इकबाल खान – जिला आबकारी अधिकारी, नितिन खंडूजा, – सहायक जिला आबकारी अधिकारी, नवीन प्रताप सिंह, तोमर सहायक आबकारी आयुक्त, मञ्जुश्री कसेर – सहायक आबकारी अधिकारी, सौरभ बक्शी – सहायक आबकारी आयुक्त, दिनकर वासनिक – सहायक आबकारी आयुक्त, आशीष श्रीवास्तव – अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, मोहित कुमार जायसवाल – जिला आबकारी अधिकारी, नीतू नोटानी ठाकुर – उप आबकारी आयुक्त, गरीबपाल सिंह दर्डी-जिला आबकारी अधिकारी, नोहर सिंह ठाकुर – उप आबकारी आयुक्त, सोनल नेताम – सहायक आबकारी आयुक्त, प्रकाश पाल – सहायक आबकारी आयुक्त, अलेख राम सिदार – सहायक आबकारी आयुक्त, आशीष कोसाम – सहायक आबकारी आयुक्त, राजेश जायसवाल – सहायक आबकारी आयुक्त, ए. के. सिंह पिता -जिला आबकारी अधिकारी (रिटायर्ड), जे.आर. मंडावी – जिला आबकारी अधिकारी (रिटायर्ड), जी.एस. नरुटी – सहायक आबकारी आयुक्त (रिटायर्ड), देवलाल वैध – जिला आबकारी अधिकारी (रिटायर्ड), ए. के. आनंद- जिला आबकारी अधिकारी (रिटायर्ड), वेदराम लहरे – सहायक आबकारी आयुक्त (रिटायर्ड), एल.एल. ध्रुव – सहायक आबकारी आयुक्त (रिटायर्ड)।

Also Read – खांसी के मीठे सिरप में कैसे घुला जहर

एक दर्जन याचिकाओं पर हुई थी एकसाथ सुनवाई


सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ शराब घोटाला से संबंधित 13 याचिकाओं पर सुनवाई हुई थी। जस्टिस एम.एम. सुन्दरेश और जस्टिस सतीश चन्द्र शर्मा की बेंच ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इन याचिकाओं में छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में दर्ज की गई अलग-अलग FIR, प्रवर्तन निदेशालय ECIR और जमानत याचिकाएं थी। इसमें आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की जमानत याचिका भी शामिल थी।

दिविज बेंच ने सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए ED और जांच एजेंसियों को निर्देश दिया कि 3 महीने में जांच पूरी करें और पूरक आरोपपत्र दायर करें। इसके बाद याचिकाकर्ता नियमित या अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Also Read – कस्टोडियल डेथ: कटघरे में सरकार

पूर्व मंत्री लखमा सहित कई जेल में


शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा,चैतन्य बघेल अरुणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह, अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह, दीपक दुआरी, दिलीप टुटेजा और सुनील दत्त को गिरफ्तार किया गया है। चैतन्य बघेल को शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला


छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। जांच के अनुसार 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। सिंडिकेट बनाने वाले कारोबारी अनवर ढेबर को 90 करोड़ से ज्यादा मिले। अनवर ढेबर ने इन पैसों को रिश्तेदारों और CA के नाम कई कंपनियों में इन्वेस्ट किया। EOW की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है।

Also Read – शराब घोटाला: कारोबारी अनवर ढेबर को मिली बेल


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!