VIRAL VIDEO: शराबी शिक्षक: क्लास रूम में उतारे कपड़े

Share on

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नशेड़ी टीचर का वीडियो सामने आया है। टीचर क्लास रूम में महिला शिक्षक और बच्चों के सामने अपनी शर्ट उतार कर बैठा नजर आ रहा है। स्टाफ का आरोप है, टीचर आए दिन शराब पीकर स्कूल आता है और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। मामला मस्तूरी ब्लॉक ग्राम सोन के प्राइमरी स्कूल का है। Viral Video में साफ नजर आ रहा है। क्लास में बच्चे बैठे हैं। चेयर पर नंगे बदन बैठा टीचर इतने नशे में था कि उसके मुंह से सही तरीके से आवाज तक नहीं निकल रही थी। उसकी जुबान लड़खड़ा रही थी।

Also Read – CG PSC Scam: हाई कोर्ट ने मांगा, CBI जांच स्टेट्स


ग्राम सोन स्थित प्राइमरी स्कूल में विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बीते 14 अक्टूबर को वह शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। दोपहर करीब एक बजे टीचर ने पहले स्कूल के शिक्षकों से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। जिसके बाद अपनी शर्ट उतार कर महिला शिक्षकों और बच्चों के सामने कुर्सी में बैठ गया। शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर बिना शर्ट कुर्सी पर बैठे शिक्षक का किसी ने वीडियो बना लिया,और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

Also Read – बड़ी उठाईगीरी: सराफा व्यापारी से एक करोड के जेवरात और नगद की चलती बस से उठाईगिरी

शिक्षक के इस हरकत पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के अफसरों ने वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच कर दोषी टीचर पर कार्रवाई करने की बात कही है। वायरल वीडियो पर बच्चों के पेरेंट्स के साथ ही स्थानीय लोगों ने टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पेरेंट्स के साथ ही स्थानीय लोगों ने टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका आरोप है कि विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप आदतन शराबी है, वो रोज शराब के नशे में स्कूल आता है। जहां वो शिक्षक और बच्चों के साथ गाली-गलौज करता है

Also Read – बदला स्थानीय अवकाश


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!