Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

बदला स्थानीय अवकाश

Share on

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में स्थानीय अवकाश में बदलाव किया गया है। पूर्व में 21 अक्टूबर गोर्वधन पूजा के दिन स्थानीय अवकाश कलेक्टर ने घोषित किया था। पर उसी दिन राज्य सरकार ने 21 अक्टूबर मंगलवार को पूरे प्रदेश में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया। जिसके चलते गोर्वधन पूजा पर्व पर घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस,10 दिसंबर दिन बुधवार को जिला बिलासपुर हेतु स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Also Read – 50 करोड़ की बेनामी संपत्ति

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

इसलिए बदला अवकाश


दरअसल, बिलासपुर समेत कई जिलों के कलेक्टरों ने दिवाली के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा को लोकल अवकाश घोषित किया था। मगर बाद में छत्तीसगढ़ सरकार ने कल गोवर्धन पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। 21 को अब सरकारी कार्यालयों समेत बैंक ट्रेजरी वगैरह सब बंद रहेंगे। चूकि 21 अक्टूबर को सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, इसलिए बिलासपुर कलेक्टर ने 21 अक्टूबर का लोकल अवकाश बदल दिया। बिलासपुर में अब 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर लोकल अवकाश दिया गया है। कलेक्टरों को अपने जिले में तीन स्थानीय अवकाश देने का अधिकार रहता है। इसी के तहत कलेक्टर अपने-अपने जिले की जरूरतों के हिसाब से लोकल अवकाश घोषित करते हैं।

Also Read – CG PSC Scam: हाई कोर्ट ने मांगा, CBI जांच स्टेट्स

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!