Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

Diwali 2025 Remedies: दिवाली पर भूलकर भी न छोड़ें ये काम, दीये के नीचे रखी 1 चीज खोल देगी भाग्य के दरवाजे!

Share on

Diya Rituals Diwali 2025: हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख और शुभ त्योहारों में से एक है. यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक माना जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस रात देवी लक्ष्मी अपने भक्तों के घर आती हैं और वहां धन, सौभाग्य और खुशहाली का वरदान देती हैं. कहा जाता है कि यदि इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो मां लक्ष्मी विशेष रूप से प्रसन्न होती हैं और अपार समृद्धि प्रदान करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली की पूजा में दीपक के नीचे किन चीजों को रखने से घर-परिवार में शुभता का संचार होता है.

Also Read – प्रेम विवाह के जश्न में खूनी संघर्ष, दुल्हन के रिश्तेदार की मौत, तीन गिरफ्तार

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का आसान उपाय

वैदिक परंपराओं के अनुसार, दीपक को सीधे फर्श पर नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि दीपक के नीचे पवित्र वस्तु रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है. ऐसा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और सफलता का वास होता है. सनातन धर्म में जलता हुआ दीपक अग्नि देव का प्रतीक माना जाता है. जिस प्रकार किसी देवता को आदरपूर्वक ऊंचे स्थान पर स्थापित किया जाता है, उसी प्रकार दीपक को भी सम्मानपूर्वक रखना चाहिए. दीपक के नीचे चावल, हल्दी या अनाज जैसी शुभ वस्तुएं रखना मंगलकारी माना गया है.

अक्षत (चावल) से बढ़ती समृद्धि

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

हिंदू रीति-रिवाजों में अक्षत को पूर्णता, शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. पूजा में इसका उपयोग अनिवार्य होता है. ज्योतिषीय दृष्टि से चावल का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो धन और ऐश्वर्य के कारक हैं. दीपक के नीचे थोड़ी सी अक्षत रखने से शुक्र का सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है, जिससे आर्थिक प्रगति और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है.

Also Read – VIDEO: थाने में घुसकर ग्रामीणों ने मचाया हंगामा

हल्दी से आती है शुभता

हल्दी को अत्यंत पवित्र माना गया है और इसे सौभाग्य, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. विशेष रूप से साबुत हल्दी की गांठ शुभ मानी जाती है. दीपक जलाने से पहले चावल के ऊपर थोड़ी हल्दी रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और समृद्धि आकर्षित होती है.

सिक्के का महत्व

धन का प्रतीक सिक्का मां लक्ष्मी की कृपा को स्थायी बनाने वाला माना जाता है. दिवाली की रात दीपक के नीचे एक रुपया या कोई भी धातु का सिक्का रखने से धन का प्रवाह स्थिर रहता है. पूजा के बाद उस सिक्के को अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखने से पूरे वर्ष आर्थिक उन्नति और समृद्धि बनी रहती है.

Also Read – फर्जी ट्रेडिंग कंपनी बनाकर किसानों से ठग लिए 6 करोड़

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. CIVIL INDIA इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!