प्रेम विवाह के जश्न में खूनी संघर्ष, दुल्हन के रिश्तेदार की मौत, तीन गिरफ्तार

Share on

दुर्ग | प्रेम विवाह के दौरान लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को गालियां दे दी। जिसके बाद उन पर हमला कर दिया। हमले में एक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Also Read – रिटायर्ड शिक्षकों के पेंशन में अड़ंगे लगाने वाले सहायक संचालक को राज्य शासन ने किया निलंबित

प्रेम विवाह के बाद दूल्हे पक्ष द्वारा मनाए जा रहे जश्न में विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन के रिश्ते के भाई की हत्या हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के डिपरापारा का है। डिपरापारा दुर्ग में रहने वाला निहाल पटेल (32) सरकारी अस्पताल में निजी एंबुलेंस चलाता है। उसकी साली पूजा साहू को 16 अक्टूबर को मोहल्ले के ही तिलक साहू भगा कर ले गय था। दोनों बालिग होने के कारण अगले दिन विवाह कर लौट आए थे। गांव में 17 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वर पक्ष के लोग मोहल्ले में जश्न मना रहे थे ।

इस दौरान दूल्हे तिलक के परिजन राजा यादव, दद्दू, लब्बु, शनि और अन्य लोगों ने दुल्हन के परिजनों नीरज ठाकुर और सूरज ठाकुर को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे निहाल पटेल से भी विवाद बढ़ गया और दूल्हे पक्ष के लोग वहां से चले गए। कुछ देर बाद आरोपी फिर पीछे के रास्ते से झाड़ूराम देवांगन स्कूल मैदान पहुंचे, जहां निहाल और अन्य लोग आपस में बात कर रहे थे। उसी समय राजा यादव, दद्दू, लब्बु, शनि और अन्य ने नीरज ठाकुर पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। बचाव करने आए मोहल्ले के लोग रानू, रानी, शीतल और धनेश ठाकुर को भी चोटें भी आई.

Also Read – विवादित डीईओ को निलंबन से बचाने के बाद आपाधापी में जारी कर दिया पदस्थापना आदेश

घटना में नीरज के सीने और सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद प्रेम विवाह और जश्न के दौरान हुए अपमान को लेकर बढ़ा। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!