ऑडियो वायरल: IPS डांगी यौन शोषण: छोटी बहन ने खोली पोल

Share on

रायपुर। आईपीएस रतन लाल डांगी के खिलाफ यौन शोषणा का आरोप लगाने वाली एएसआई की पत्नी की छोटी बहन अब सामने आ गई है। छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। छोटी बहन का दावा है कि उसकी बड़ी बहन पहले से ही झूठ बोलने वाली रही है। उसने तो पिता को भी नहीं छोड़ा। जब पिताजी ने पैसे नहीं दिए तब पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगा दी थी। छोटी बहन ने बताया कि उस पर और उसके पति के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट तथा मारपीट की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी थी।

ऑडियो-

महिला की छोटी बहन के अनुसार दीदी ने 2003 में कोरबा, पसान थाना थाना में पिता के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराया था। वर्ष 2011 में बालको थाना में उसके तथा पति के खिलाफ मारपीट तथा एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था। आईपीएस पर आरोप लगाने वाली उसकी दीदी शुरू से ही झगड़ालू और आपराधिक प्रवृत्ति की रही है।

Also Read – संपत्ति के उत्तराधिकार को लेकर हाई कोर्ट का आया बड़ा फैसला

छोटी बहन ने बताया कि जब वह महज सातवीं कक्षा में पढ़ रही थी, दीदी ने पिता से पैसों की मांग की थी। पैसे नहीं मिलने पर उसने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करा दिया। शादी के बाद उसने अपने एएसआई पति के साथ भी लगातार झगड़े किए, मारपीट की और आत्महत्या करने कोशिश की। इस पूरे मामले को लेकर कोरबा पुलिस पूर्व की शिकायतों की जांच के बाद आगे कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Also Read – शिकायकर्ता महिला की छोटी बहन आई सामने, बहन पर लगाई गम्भीर आरोप


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!