बिलासपुर | मस्तूरी में सड़क किनारे पर स्थित कांग्रेस नेता के दफ्तर के बाहर बैठे लोगों पर दो नकाब पोश बाइक सवारों ने गोलियां चला दी। गोली लगने से दो घायल हो गए हैं।
बिलासपुर के मस्तूरी में कांग्रेस नेता के आफिस में नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर दी. शाम तक़रीबन 6:00 बजे घटना को अंजाम दिया गया। गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए हैं। हमलावर गोली चलाकर मौके से फरार हो गए। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।
Also Read – लड़कियों की तरह पहनता था कपड़े, इंस्टाग्राम पर बनाया 19 लड़कियों के नाम पर फर्जी अकाउंट
मस्तूरी में मस्तूरी मुख्य मार्ग पर नहर किनारे तिवारी होटल के सामने ठाकुर ब्रदर्स का ऑफिस है। इस ऑफिस का संचालन टुकेश सिंह तमेंश सिंह करते है। आज शाम को 6:00 बजे ऑफिस के बाहर कुछ लोग कुर्सियां लगा कर बैठे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बिना नंबर की बाइक से आए और दनादन तीन-चार गोलियां ऑफिस के बाहर बैठे लोगों पर चला दी।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुलमुला की तरफ से आए थे और गोली चलाकर बिलासपुर की तरफ फरार हो गए। गोली लगने से ऑफिस के सामने बैठे चंद्रकांत सिंह और राजू सिंह घायल हो गए। चंद्रकांत सिंह के हाथ में वही राजू सिंह के जांघ में गोली लगी। घटना के बाद मौके पर खून फैल गया और गोली चलने के बाद खाली खोखे भी गिरे।
Also Read – धर्म सभा की आड़ में पति पत्नी कर रहे थे ग्रामीणों का ब्रेनवॉश; 6 पर FIR
घायलों को तत्काल बिलासपुर के अपोलो अस्पताल लाया गया। यहां पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह पहुंचे और घटना स्थल पर एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा को तत्काल रवाना किया। पुलिस ने चारों तरफ घेरे बंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।








