लड़कियों की तरह पहनता था कपड़े, इंस्टाग्राम पर बनाया 19 लड़कियों के नाम पर फर्जी अकाउंट

Share on

बलौदाबाजार। साइकोपैथिक किलर ने भयावह और दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। किलर ने अपनी प्रेमिका की सिर्फ इसलिए हत्या कर लाश जला दी थी, वह उससे दूर रहना चाहती थी। आरोपी लड़कियों के कपड़े पहना था और लड़कियों की तरह व्यवहार करता था। जिसके चलते उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे दूरी बना ली थी। गर्लफ्रेंड की दूरी बनाने से नाराज आरोपी ने हत्या को अंजाम दे दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने पर उससे लड़कियों के कपड़े और लड़कियों के उपयोग आने वाले सामान बरामद किए गए हैं। आरोपी ने 19 लड़कियों के नाम से फर्जी अकाउंट इंस्टाग्राम पर बनाए थे। उसे भी साक्ष्य के तौर पर संकलित किया गया है।

बलौदाबाजार जिले के ग्राम चरोटी में एक युवती की हत्या कर शव को पैरावट में जलाने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी सालिक राम पैकरा (25 वर्ष), निवासी ग्राम चरोटी को गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी की प्रवृत्ति साइकोपैथिक और अत्यंत क्रूर है, जो महिलाओं से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त रहता था। सोशल मीडिया पर महिलाओं की फर्जी पहचान बनाकर 19 इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित कर रहा था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Also Read – सात शिक्षिकाओं और चार आया को बेमेतरा DE0 ने थमाया बर्खास्तगी आदेश

25 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे ग्राम चरोटी से पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक युवती का शव पैरावट में जली हुई अवस्था में पड़ा है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान कुमारी तेजस्विनी पटेल (26 वर्ष), पिता रूप सिंह पटेल, निवासी चरोटी पटेलपारा गुड़ी चौक के रूप में हुई। शव पर चाकू और लकड़ी जैसे धारदार हथियार से वार करने के निशान पाए गए। पुलिस ने हत्या के इस मामले में धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

प्रेम प्रसंग के बाद युवती के दूरी बनाने पर की थी हत्या

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी सालिक राम पैकरा और मृतिका तेजस्विनी पटेल दोनों पहले बलौदाबाजार में मजदूरी का काम करते थे। जहां से दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ। बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। प्रेमिका आरोपी से अलग रहना चाहती थी, जबकि आरोपी लगातार मिलने और साथ रहने का दबाव बना रहा था।

Also Read – जांजगीर पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार

24-25 अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच आरोपी ने अपनी प्रेमिका तेजस्विनी को मिलने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान मृतिका द्वारा संबंध समाप्त करने की बात कहने पर आरोपी ने आवेश में आकर चाकू और लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को पैरावट में खींचकर ले गया और लकड़ी के खूंटे से आग लगा दी।

घटना के बाद आरोपी अंजान बनकर गांव में घूमता रहा,पुलिस ने ऐसे दबोचा

हत्या के बाद आरोपी घर लौट आया और सामान्य व्यवहार करते हुए सुबह ग्राम डमरू चला गया, ताकि किसी को उस पर शक न हो। गांव में कैंप कर रही पुलिस टीम ने लगातार पूछताछ और सबूतों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए पूरा घटनाक्रम बताया।

आरोपी है साइको, मानसिक रुप से विक्षिप्त भी

जांच में सामने आया कि आरोपी साइकोपैथिक और विक्षिप्त मानसिकता का व्यक्ति है। वह अक्सर महिलाओं के कपड़े पहनता था और उनके वेशभूषा में फोटो खिंचवाता था। पुलिस ने आरोपी के घर से महिला परिधानों और फोटो का बड़ा कलेक्शन जब्त किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 19 फर्जी महिलाओं के नाम पर अकाउंट बनाए थे, जिनमें अलग-अलग महिलाओं के नाम और तस्वीरें अपलोड किया था। वह इन्हीं अकाउंट्स के जरिए महिलाओं को प्रभावित करने और धोखा देने की कोशिश करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य सोशल मीडिया कनेक्शन और संभावित पीड़ित महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!