Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

जांजगीर पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार

Share on

जांजगीर-चांपा। नशे के सौदागरों पर जांजगीर पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। इसी कड़ी में आज नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले एक युवक को पकड़कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली टेबलेट की जब्ती बनाई है। आरोपी युवक के खिलाफ जांजगीर पुलिस ने धारा 21सी, 29 NDPS एक्ट के तहत की करते हुए युवक को जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना जांजगीर व साइबर सेल ने संयुक्त रूप से की है। साझा आपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Also Read – 24 घंटे मंडरा रही मौत

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली टेबलेट बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर, सायबर टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि केरा रोड पुलिस पेट्रोल पंप जांजगीर के पास में एक व्यक्ति मोटर साइकिल में भारी मात्रा में नशीली टेबलेट बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखा है और किसी का इंतजार करते हुए खड़ा है। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को दबोचा और पड़ताल शुरू की।

Also Read – लड़कियों की तरह पहनता था कपड़े, इंस्टाग्राम पर बनाया 19 लड़कियों के नाम पर फर्जी अकाउंट

युवक के कब्जे से कुल 4320 नग पाइवोन स्पा प्लस नशीली टेबलेट कीमती 42768/ रुपये एवं बुलेट मोटर साइकिल, नगदी रकम 8000/ रु एवं 01 नग मोबाइल बरामद कर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। छापामार कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे, थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र डिक्सेना, थाना स्टाफ एवं सायबर टीम प्रभारी सागर पाठक एवं टीम शामिल थी।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!