Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

पूर्व चेयरमैन टामन सिंह के बेटे,बहू सहित चार को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत

Share on

दिल्ली। छत्तीसगढ़ के चर्चित पीएससी घोटाले में आज सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला देते हुए सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के बेटे साहिल सोनवानी, भतीजे नितेश सोनवानी को जमानत दे दी है। इसके अलावा बजरंग इस्पात के निदेशक के पुत्र शशांक गोयल और बहू भूमिका को भी जमानत दी है।

Also Read – जिला उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: मल्टी ऑर्गन फेल्योर है गंभीर बीमारी, मृतक की पत्नी काे बीमा कंपनी देगी साढ़े 45 लाख मुआवजा

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

सीजीपीएससी में धांधली के आरोप में पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता ननकीराम कंवर ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने पीएससी के अध्यक्ष, प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों के रिश्तेदारों के चयन का आरोप लगाया था। इस मामले में ईओडब्ल्यू जांच कर रहा था। राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

जांच के बाद सोनवानी के बेटे साहिल सोनवानी, भतीजे नितेश सोनवानी के अलावा बजरंग इस्पात कंपनी के डायरेक्टर के पुत्र शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चारों का चयन पीएससी में उच्च पदों पर हुआ है।

Also Read – रायपुर,राजनादगांव,दुर्ग और धमतरी में ACB, EOW का Raid

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद चारों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट में आज अधिवक्ता शशांक मिश्रा, सिद्धार्थ अग्रवाल और सिद्धार्थ लूथरा ने मामले में पैरवी की। सुनवाई के बाद सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी, भतीजे साहिल सोनवानी, बजरंग इस्पात के निदेशक के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को जमानत दे दी।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!