Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

रायपुर,राजनादगांव,दुर्ग और धमतरी में ACB, EOW की Raid

Share on

रायपुर। ACB और EOW की टीम ने छत्तीसगढ़ के चार जिलों कें छापामार कार्रवाई की है। रायपुर के अलावा राजनादगांव,दुर्ग और धमतरी में यह कार्रवाई चल रही है। रायपुर में पचपेड़ी नाका के पास वालफोर्ट इन्क्लेव में अशोक अमित कोठारी के घर अफसरों की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार कोठारी का इक्विपमेंट सप्लाई का काम है। जांज एजेंसियों के अफसरों की टीम ने राजनादगांव में तीन कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। कोल व्यवसायी राधाकृष्ण अग्रवाल के अलावा टेंट व्यवसायी ललित भंसाली,कंप्यूटर टीवी सप्लायर यश नाहटा के ठिकानों पर जांच कार्रवाई चल रही है।

Also Read – जिला उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: मल्टी ऑर्गन फेल्योर है गंभीर बीमारी, मृतक की पत्नी काे बीमा कंपनी देगी साढ़े 45 लाख मुआवजा

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

दुर्ग में महावीर नगर स्थित कारोबारी नीलेश पारख और धमतरी के सिर्री में 5 घंटे की कार्रवाई के बाद टीम लौट गई है। यहां EOW की टीम सुबह 7 बजे ठेकेदार अभिषेक त्रिपाठी के घर दबिश थी। जांच एजेंसी के अफसरों की इस कार्रवाई को डीएमएफ घोटाले से जुड़ी जांच के मद्देनजर माना जा रहा है। DMF फंड के तहत सरकारी सप्लाई में अनियमितताओं और कमीशन,लेन-देन को लेकर की जा रही है। जांच अधिकारियों की टीम सरकारी सप्लाई से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!