Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

वर्चस्व की लड़ाई में दागी गोली, सात शूटर खाएंगे जेल की हवा

Share on

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक वर्चस्व व जमीन के धंधे में चले आ रहे विवाद, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने व दबादबा बनाए रखने की कोशिशें अब गोलीबारी में बदल गया है। राजनीतिक वर्चस्व कायम रखने को लेकर दोनों गुटों के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। शूट आउट की इस घटना में एक एंगिल और भी सामने आ रहा है। पुलिस को सुपारी कीलिंग और टारगेटेट शूट आउट की घटना से भी पुलिस इंकार नहीं कर रही है। बहरहाल इस एंगिल की भी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि तारकेश्वर पाटले ने विश्वजीत को 01 लाख रू नगद दिया है, जिसे विश्वजीत अनन्त ने आरोपियों के बीच बांटा है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी रकम किस काम के लिए दिया गया था और विश्वजीत ने इसे शूटराें को क्यों दिया। पुलिस इस बात से भी इंकार नहीं कर रही है कि इस शूट आउट की इस खेल में पर्दे के पीछे और लोग भी हो सकते हैं। एसएसपी रजनेश सिंह का कहना है इस गोलीकांड में पर्दे के पीछे जिनकी भी भूमिका होगी उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

Also Read – रायपुर,राजनादगांव,दुर्ग और धमतरी में ACB, EOW का Raid

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

क्या है शूट आउट की घटना

मस्तूरी के नितेश सिंह (इस प्रकरण का प्रार्थी) व मुख्य आरोपी विश्वजीत अनन्त के परिवार के बीच मस्तूरी क्षेत्र में जमीन के क्रय विक्रय, अतिक्रमण तथा राजनीतिक वर्चस्व कायम रखने को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसके पूर्व दोनो पक्षों के द्वारा एक दूसरे के विरूद्ध मस्तूरी तथा सिविल लाइन थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया जा चुका है। आरोपी विश्वजीत अनन्त ने नितेश सिंह एवं उसके परिजनों तथा साथियों को जान से मारने की नियत से अपने भाई तथा अन्य आरोपीगणों के साथ मिलकर षडयंत्र किया।

Also Read – पूर्व चेयरमैन टामन सिंह के बेटे,बहू सहित चार को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

दो दिन पहले भी की थी कोशिश

जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि शूटरों ने दो दिन पहले भी नितेश सिंह को टारगेट करने की कोशिश की थी। उस दिन प्लान सफल नहीं हो पाया। 25 अक्टूबर को शूटर पूरी तैयारी के साथ नितेश सिंह को शूट करने आए थे। किसी कारणवश टारगेट नहीं लग पाया। 28 को दोबारा आए और नितेश को टारगेट की गोली चलाई। शूटरों को यह बात अच्छी तरह पता था कि नितेश सिंह रोज शाम को मस्तूरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथियों के साथ बैठता है, इसकी रेकी की गई तथा 25 अक्टूबर 2025 को भी मारने का प्लान बनाया था जो किसी कारणवश प्लान सफल नही हो पाया था। इसके बाद 28 अक्टूबर 2025 को लगभग शाम के 06 बजे उक्त आरोपीगणों ने दो मोटर साइकिल में आकर घटना स्थल मेन रोड मस्तूरी में नितेश सिंह व उनके साथियों के ऊपर लगातार फायर किये जिससे मौके पर उपस्थित नितेश सिंह के साथियों राजू सिंह व चन्द्रभान सिंह को गोली लगने से घायल हो गये, जिन्हे तत्काल उपचार हेतु अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल

एसीसीयू बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना मस्तूरी की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात हमलावारों कि शिनाख्ती के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसके माध्यम से अज्ञात हमलावरों की शिनाख्ती बाद कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

Also Read – मुख्य सूचना आयुक्त व आयुक्त के मामले में दायर याचिका पर बिलासपुर हाई कोर्ट को चार सप्ताह के भीतर फैसला सुनाने का निर्देश दिया है

ये हैं आरोपी

  1. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  2. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  3. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  4. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)
  5. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.)
  6. 02 विधि से संर्घषरत किशोर।

Also Read – अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य मृतक कर्मचारी के परिवार को तत्काल आर्थिक राहत देना है। लंबी अवधि के बाद योजना की भावना ही समाप्त हो जाती है

बरामद सामग्री:-

  1. देशी पिस्टल 02 नग,
  2. देशी कट्टा 01 नग,
  3. मैगजीन 05 नग।
  4. जिंदा कारतुस 04 नग।
  5. फायर आम्र्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)
  6. फायर आम्र्स से चला हुआ बुलेट 10 नग।
  7. मोबाइल फोन 05 नग।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!