रिश्वतखोर पटवारी व आपरेटर रंगेहाथों पकड़ाए
Share on

जांजगीर | जांजगीर-चांपा जिले में एसीबी के रेड से उस वक्त हड़कंप मच गया जब एसीबी की टीम ने एक पटवारी व कंप्यूटर आपरेटर को एक लाख 80 हजार रुपये का घुस लेते रंगेहाथों पकड़ लिया। भूअर्जन की राशि दिलाने के एवज में किसान से मांगी थी घुस। एसीबी ने एसडीएम कार्यालय चांपा के भू अर्जन शाखा के अमीन पटवारी और ऑपरेटर को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिश्वत की राशि एसीबी ने जब्त कर ली है।

Also Read – व्यापमं ने काला, हरा, नीला और मैरुन रंग के कपड़ों को पहनकर परीक्षा हाल आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

गुरुवार 30 अक्टूबर 25 को एसीबी इकाई बिलासपुर को जांजगीर चांपा जिले के एसडीएम चांपा के कार्यालय के भू अर्जन शाखा के अमीन पटवारी और एक ऑपरेटर को एक किसान से भू अर्जन की राशि भुगतान कराने के एवज में 1,80,000 हजार रुपये का रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। 16 अक्टूबर 25 को ग्राम रायपुरा जिला सक्ती निवासी बुधराम धीवर ने एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत की थी कि उसकी तथा उसके बहन के नाम की ग्राम कोसमंदा जिला जांजगीर में स्थित जमीन नेशनल हाइवे निर्माण के लिए अधिगृहित की गई थी।

जिसमें उन्हें कुल राशि 35,64,099/ रुपए मुआवजा के रूप में एसडीएम कार्यालय चांपा से भू अर्जन अधिकारी द्वारा उसके तथा उसकी बहन के संयुक्त बैंक खाते में अगस्त 2025 में भुगतान कर दिया गया है। राशि भुगतान के बाद एसडीएम कार्यालय चांपा के भू अर्जन शाखा के अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार द्वारा उससे मुआवजा राशि निकलवाने में मदद के एवज में 1,80,000 हजा रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।

Also Read – समान काम का मिलेगा समान वेतन, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को जारी किया निर्देश

रिश्वतखोर रंगहाथों पकड़ाए

शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई। जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई । आज 30 अक्टूबर 25 को प्रार्थी को रिश्वती रकम 1,80,000 हजार रुपए आरोपीगण को देने हेतु भेजा गया। रिश्वत राशि 1,80,000 हजार रुपए को अमीन पटवारी बिहारी सिंह द्वारा हाथ में लेते ही डीएसपी एसीबी बिलासपुर के नेतृत्व में आसपास तैनात एसीबी बिलासपुर की टीम ने अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। रिश्वत रकम को आरोपी बिहारी सिंह से बरामद कर लिया गया है।

Also Read – MDM में लापरवाही बरतने वाले हेड मास्टर सहित तीन टीचर को कर दिया है सस्पेंड, चीफ सिकरेट्री ने हाई कोर्ट को दी जानकारी।

एसीबी कर रही लगातार कार्रवाई

आरोपी से रिश्वत की रकम 1,80,000 हजार रुपए जब्त कर एसीबी के द्वारा दोनों आरोपी के विरुद्ध विरुद्ध धारा 7 ,12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब,है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों,कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!