Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

व्यापमं ने काला, हरा, नीला और मैरुन रंग के कपड़ों को पहनकर परीक्षा हाल आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Share on

रायपुर। 13 जुलाई 2025 को व्यापमं ने PWD सब इंजीनियर की भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। तब बिलासपुर के एक परीक्षा केंद्र में नकल का मामला सामने आया था। इसी के बाद व्यापमं ने कपड़ों को लेकर जरुरी दिशा निर्देश जारी कर दिया है। 9 नवंबर को ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला व पुरुष के 200 पदों के लिए परीक्षा होने वाली है। व्यापमं ने किस रंग के कपड़े पहनकर आना है इसे लेकर गाइड लाइन जारी कर दिया है।

Also Read – वर्चस्व की लड़ाई में दागी गोली, सात शूटर खाएंगे जेल की हवा

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

व्यापमं ने साफ कर दिया है कि ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनकर आना होगा। काला, हरा, नीला और मैरुन रंग के कपड़ों को पहनकर परीक्षा हाल आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जरुरी दिशा निर्देश के बाद भी अगर कोई अभ्यर्थी दूसरे कलर का कपड़ पहनकर आता है तो उसे परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस तरह के नियम बनाने के पीछे जुलाई में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में नकल प्रकरण को माना जा रहा है। दरअसल व्यापमं ने 13 जुलाई 2025 को पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर की भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। बिलासपुर के एक परीक्षा केंद्र में नकल का मामला सामने आया था। इसके बाद व्यापमं ने परीक्षाओं को लेकर नया नियम बनाया। दूसरे दिन व्यापमं ने 14 जुलाई को निर्देश जारी कर दिया था। इसके अनुसार अभ्यर्थियों को हल्के रंग का हाफ शर्ट पहनकर ही परीक्षा हाल पहुंचना होगा। हाफ शर्ट के साथ ही चप्पल पहनना होगा। जूता पहनकर आने पर बैन कर दिया गया है। कान में किसी भी तरह की ज्वलेरी भी नहीं पहननी है।

Also Read – MDM में लापरवाही बरतने वाले हेड मास्टर सहित तीन टीचर को कर दिया है सस्पेंड, चीफ सिकरेट्री ने हाई कोर्ट को दी जानकारी।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के एग्जाम से लागू हो रही शर्तें

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक की भर्ती परीक्षा 9 नवंबर को होगी। 200 पदों के लिए व्यापमं लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा। इसके लिए व्यापमं ने रायपसुर के साथ ही प्रदेश के 10 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया है। लिखित परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। परीक्षार्थियों को आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। इसके बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र मसलन आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेन कार्ड इसमें से कोई एक लेकर साथ रखना होगा। इसके बगैर परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं मिलेगा।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!