टर्निंग पाइंट: कांग्रेस नेता अकबर खान और देवेश सुमन गिरफ्तार

Share on

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मस्तूरी शूट आउट कांड में पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसमें एक कांग्रेस नेता अकबर खान है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अकबर खान की गोलीकांड में संलिप्तता सामने आई है। अकबर के अलावा पुलिस ने देवेश सुमन को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मस्तूरी नहर रोड किनारे तिवारी होटल के सामने कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह का निजी दफ्तर है। 28 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे वह अपने साथियों और परिजनों के साथ दफ्तर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बाइक में चार लोग आए और गोली चला दी। गोली चलने से ऑफिस के बाहर बैठे लोग इधर-उधर और ऑफिस के अंदर भागे। चंद्रकांत सिंह के हाथ और राजू सिंह की जंग में गोली लग गई। ऑफिस के अंदर से नितेश सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर जवाबी फायरिंग की। इस बीच शूटर भाग खड़े हुए।

Also Read – छत्तीसगढ़ की नई पहचान: पीएम मोदी बोले, डॉ. रमन सिंह ने राजनीति में पेश की मिसाल, क्रिकेट से की तुलना

घायलों को तत्काल आसपास के लोगों ने मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अपोलो रेफर कर दिया गया। घटना के तत्काल बाद एसएसपी रजनेश सिंह,एडिशनल एसपी अर्चना झा मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल, अर्चना झा, अनुज कुमार,सीएसपी निमितेश सिंह ,एसडीओपी लालचंद मोहले के नेतृत्व में पुलिस ने 6 टीमों का गठन किया। एसएसपी रजनेश सिंह अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सरकंडा थाने में खुद कैंप कर नितेश सिंह तथा घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई। 24 घंटे के भीतर गोलीकांड के सात आरोपियों को बिलासपुर, रायपुर, मस्तूरी से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।

मुख्य आरोपी कांग्रेस का निष्कासित युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत निकला। युवक कांग्रेस चुनाव को लेकर विश्वजीत अनंत और नितेश सिंह के बीच कांग्रेस भवन में दो साल पहले विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों गुट के बीच मैग्नेटो मॉल के सामने मारपीट हुई। मामले में विश्वजीत अनंत ने नितेश सिंह से मार खाने के बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। विश्वजीत अनंत ने पूर्व में युवक कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष से भी मारपीट की थी। मस्तूरी युवक कांग्रेस अध्यक्ष नितेश सिंह के गुट का था। नितेश सिंह गुट की शिकायत पर विश्वजीत अनंत को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।

Also Read – कमीशनखोर बाबू को हटाने कलेक्टर का निर्देश

विश्वजीत अनंत ने अपने दोनों भाइयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर नितेश सिंह के हत्या की योजना बनाई। इसके लिए विश्वजीत अनंत ने तारकेश्वर पाटले से एक लाख रुपए नगद लेकर शूटरों को वितरित किया। सात आरोपियों को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में लिया और पूछताछ की। पूछताछ और शहर के सबसे अधिक सीसीटीवी फुटेज कंगाल कर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अज्ञात हमलावरों और आपराधिक षड्यंत्र में शामिल अन्य आरटीओ को भी पुलिस ने चिन्हांकित किया।

कांग्रेस नेता और एक अन्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी अरमान उर्फ बलमजीत अनंत और चाहत उर्फ विक्रमजीत की निशानदेही पर एक नग देशी पिस्टल और एक नग कट्टा बरामद किया है। षड्यंत्र में शामिल गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस रिमांड में पूछताछ में कांग्रेस नेता अकबर खान और मोहतरा निवासी देवी सुमन उर्फ निक्कू सुमन के भी षड्यंत्र में शामिल होने की जानकारी दी। उक्त जानकारी तथा तथ्य की तस्दीक हेतु शहर के महत्वपूर्ण स्थानों और होटल ढाबों की सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए विवेचना उपरांत अपराध और षड्यंत्र में शामिल होना पाए जाने पर अकबर खान और देवेश सुमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Also Read – छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष: पीएम ने दी बधाई

बता दे कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी बिलासपुर जिले के अलग-अलग थानों में विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इसलिए प्रकरण में धारा 111 बीएनएस संगठित अपराध जोड़कर विवेचना की जा रही है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने चिन्हांकित किया है तथा कुछ के इन्वॉलमेंट की पुलिस जांच कर साक्ष्य जुटा रही है। जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। आज हुई गिरफ्तारी को मिलाकर पुलिस ने कुल 9 गिरफ्तारियां की है। जिनमें एक नाबालिग आरोपी भी है।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

विश्वजीत अनंत, अरमान उर्फ बलमजीत अनंत, चाहत उर्फ विक्रमजीत ,मोहम्मद मुस्तिकीम, मोहम्मद मतीन, ब्रायनजीत उर्फ आरजू,एक नाबालिग आरोपियों से अब तक तीन नग देशी पिस्टल, दो नग देशी कट्टा, नग मैगजीन 6 नग, जिंदा कारतूस नग, 13 नग खाली खोखा कारतूस, मोबाइल फोन पांच नग बरामद किया जा चुका है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!