Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

ट्रेन एक्सीडेंट: 7 की मौत, 15 घायल

Share on

7 की मौत, 15 घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 7 यात्रियों के मौत की पुष्टि की है, 2 लोग बोगी के अंदर फंसे हैं। 15 यात्रीF घायल हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

हादसा गतोरा स्टेशन के लाल खदान के पास हुआ है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम ने अब तक कई यात्रियों को बोगी से सुरक्षित निकाल लिया है। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से काटा जा रहा है। इसी बोगी में महिलाएं और बच्चे फंसे हुए हैं, जिन्हें निकाला जाएगा।

बिलसापुर | बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है. यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन की टक्कर तेज रफ़्तार माल गाड़ी से हो गई। हादसे में पैसेंजर ट्रेन के तीन डिब्बे प्रभावित हुये हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में 2 दर्जन से ज़्यादा यात्री घायल हो गये। मौके पर पुलिस और रेलवे की टीम पहुंची है। रेस्क्यू जारी है। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना बिलसापुर के लालखदान की है।

Also Read – कोरबा लोकल ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर: 6 की मौत: घायलों की संख्या ज़्यादा

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे की टीम और स्थानीय पुलिस पहुंची है। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा पैसेंजर ट्रेने आज यात्रियों को लेकर निकली थी। इसी दौरान बिलासपुर-कटनी सेक्शन में सामने से आ रही माल गाड़ी से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पैसेंजर ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से नीचे उतर गये। यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे इस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। यह हादसा लाल खदान के पास हुआ है। घटना स्थल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे दुर्घटना की जांच, मृतक को 10 व घायलों को 5 लाख रुपये मुआवजा.

रेलवे ने ट्रेन हादसे में मृतकों के लिए 10 लाख और गंभीर घायलों के लिए 5 लाख मुआवजे की घोषणा की है। सामान्य घायलों को एक लाख मुआवजा दिया जाएगा। वही रेलवे सुरक्षा आयुक्त घटना की जांच करेंगे।

जयरामनगर और गतौरा रेलवे स्टेशन के बीच हुए ट्रेन हादसे में मृतकों और घायलों के लिए रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के लिए 10 लाख और गंभीर रूप से घायलों के लिए रेलवे ने 5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। वही सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Also Read – रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे दुर्घटना की जांच, मृतक को 10 व घायलों को 5 लाख रुपये मुआवजा.

बता दे कि जयरामनगर और गतौरा स्टेशन के बीच आज एक ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से मेमू लोकल ट्रेन पीछे से आकर टकरा गई। हाथ से इतना भयानक था कि यात्री ट्रेन के सामने का इंजन और बोगी मालगाड़ी में चढ़ गए। हादसे के बाद ट्रेन के डब्बे चकानाचूर हो गए। रेलवे ट्रैक पर खून और लोहे के टुकड़े फैल गए। मौके पर चिंख पुकार मच गई। तत्काल रेलवे और जिला प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हुई और रेस्क्यू शुरू किया।

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार मौतों की पुष्टि मीडिया से की। हालांकि यह प्रारंभिक तौर पर है। मौत के आंकड़े और बढ़ सकते है। हादसे के बाद जानकारी मिलते ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अकलतरा एसडीएम सुमित बघेल और तहसीलदार शशिभूषण सोनी की टीम चिकित्सा दल को लेकर तत्काल मौके के लिए रेस्क्यू हेतु रवाना हुई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि जांजगीर प्रशासन बिलासपुर जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में है और हादसे में घायलों और प्रभावितों के लिए हर आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने हेतु तत्पर है।

बताया जा रहा है कि कम्युनिकेशन सिग्नल की गड़बड़ी के चलते लोकल ट्रेन को क्लियरेंस मिल गया और वह ट्रैक पर खड़े मालगाड़ी से जा भिड़ी। रेलवे के मॉनिटरिंग की इसे गंभीर चूक मानी जा रही है।

Also Read – जींस पहनने पर शिक्षक को चेंबर से भगाने वाले जेडी का तबादला

रेलवे ने घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर कराए जाने के आदेश दिए है। जिससे समुचित जांच और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाया जा सके।

हादसे के बाद रेलवे ने यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं :—

आपातकालीन संपर्क:
• बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
• चांपा – 8085956528
• रायगढ़ – 9752485600
• पेंड्रा रोड – 8294730162
• कोरबा – 7869953330
• उसलापुर – 7777857338

यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।



Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!