Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

जींस पहनने पर शिक्षक को चेंबर से भगाने वाले जेडी का तबादला

Share on

रायपुर | जींस पहन कर कार्यालय आने वाले शिक्षक को जेडी ने दुर्व्यवहार कर भगा दिया था। उन्हें हटाने के लिए शिक्षकों के द्वारा प्रदर्शन कर मांग की जा रही थी। अब जेडी को सरकार ने हटा दिया है।

जींस पहनने वाले शिक्षक को भगा कर चर्चा में आए बस्तर संभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा को शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के बाद हटा दिया गया है। शिक्षक से दुर्व्यवहार करने पर शिक्षक संगठनों ने जेडी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। जिसके बाद उन्हें हटाते हुए उपसंचालक बनाकर डीपीआई भेज दिया है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – कोरबा लोकल ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर: 6 की मौत: घायलों की संख्या ज़्यादा

बस्तर संभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा के पद पर राकेश पांडेय पदस्थ थे। एक शिक्षक के जींस पहनकर उनके कार्यालय आने पर उन्होंने दुर्व्यवहार करते हुए शिक्षक को भगा दिया था। जिसके बाद शिक्षकों ने उनके खिलाफ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा मोर्चा खोला हुआ था। संभागायुक्त कार्यालय के सामने शिक्षकों ने प्रदर्शन कर जेडी को हटाने की मांग की थी।

Also Read – DEO ने आचार संहिता के दौरान खरीदे फर्नीचर, जांच की मांग को लेकर कमिश्नर शिकायत

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

शिक्षकों का कहना था कि जेडी का व्यवहार मर्यादा से परे हैं। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि जेडी खुद जींस पहन कर आते है और शिक्षकों के जींस पहनने पर उन्हें आपत्ति है। जेडी राकेश पांडेय को नहीं हटाने पर सात नवंबर को फिर से प्रदर्शन करने का ऐलान जेडी ने किया था। वही शिक्षकों के प्रदर्शन और मांग के बाद प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर राकेश पांडेय को हटा दिया गया। उन्हें उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय,इंद्रावती भवन नया रायपुर के पद पर भेज दिया गया है। उनकी जगह डीपीआई से एचआर सोम को प्रभारी जेडी बना कर बस्तर भेजा गया है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!