काम के बहाने महिला से हेड मास्टर करने लगा छेड़छाड़, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share on

जांजगीर। काम के बहाने महिला को बुलाया और आने के बाद हेड मास्टर उससे छेड़छाड़ करने लगा। यही नहीं वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। हेड मास्टर की हरकत से परेशान महिला के शोर मचाने पर हेड मास्टर वहां से भाग खड़ा हुआ। महिला की शिकायत पर पुलिस ने हेड मास्टर को उनके गृह ग्राम से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

Also Read – देशभर के स्पेशल और जिला कोर्ट को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, पीड़ित मुआवजा भुगतान के संबंध में जारी करें विशिष्ट आदेश

जगन्नाथ पाटले (43) निवासी बम्हनीन थाना अकलतरा हेड मास्टर है। उनकी पदस्थापना बलौदा ब्लॉक के झपेली शासकीय स्कूल में है। उनके खिलाफ शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि जगन्नाथ पाटले ने काम के बहाने उसे फोन कर अकलतरा स्टेशन के पास मिलने बुलाया। जब महिला वहां पहुंची तब हेड मास्टर उससे अश्लील बात करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। परेशान महिला ने हेड मास्टर की हरकत को देखते हुए शोर मचाना शुरू किया। यह देखकर प्रधान पाठक जगन्नाथ पाटले वहां से भाग खड़ा हुआ।

Also Read – शराब के नशे में आता था स्कूल, गुटखा खाने का भी है शौकीन, डीईओ ने किया निलंबित

महिला ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत अकलतरा थाने में दर्ज कराई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 584/2025 धारा 74,79 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस खोजबीन करते आरोपी हेड मास्टर के गृह ग्राम पहुंची। पूछताछ के दौरान हेड मास्टर ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने हेड मास्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!