Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

जहां अधिकारियों का दफ्तर, चंद कदमों की दूरी से अतिक्रमण का चल रहा खेल

Share on

जांजगीर। सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल बदस्तूर जारी है। जांजगीर जिले के नवागढ़ ब्लाक मुख्यालय में अतिक्रमणकारियों का हौसला इतना बुलंद है कि अफसरों के नाक के नीचे कब्जा करने का खेल चल रहा है। अचरज की बात ये कि जनपद पंचायत मुख्यालय के मेन गेट से कुछ कदमों की दूरी पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है। अफसरों की नजरें इस ओर क्यों नहीं पड़ रही है,इसे लेकर चर्चा का बाजार सरगर्म है।

Also Read – काम के बहाने महिला से हेड मास्टर करने लगा छेड़छाड़, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

अतिक्रमणकारियों में अब तो अफसरों का भी खौफ नहीं रह गया है,तभी तो जनपद पंचायत मुख्यालय से लगे शासकीय जमीन पर कब्जा कर मकान व दुकान बनाने का गोरखधंधा चल रहा है। शासकीय जमीन पर कब्जे का खेल लगातार जारी है। प्री मैट्रिक छात्रावास,नवीन कालेज से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास शासकीय भूखंड पर लोग लगातार कब्जा कर रहे हैं। राछा भाटा, पौड़ी मोड़ से लेकर पंडित जवाहर लाल नेहरु कालेज के आसपास की सरकारी जमीन कब्जाधारियों की भेंट चढ़ चुकी है। सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि जिला प्रशासन को अगर विकास कार्य को अंजाम देना है तो किस जगह पर भवन या फिर अन्य निर्माण कार्य करेंगे।

Also Read – शराब के नशे में आता था स्कूल, गुटखा खाने का भी है शौकीन, डीईओ ने किया निलंबित

नवागढ़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सरकारी भूखंड पर कब्जा का खेल लगातार जारी है। शासकीय भूखंड पर कब्जा करने का तरीका भी अलग है। लोग पहले पत्थर रखकर अपना कब्जा जमाते हैं। इसके बाद धीरे से इसे अपने हक में शामिल कर लेते हैं। खेती बाड़ी से लेकर मकान व दुकान बनाने का गोरखधंधा चल रहा है।अफसर सिर्फ नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेते हैं। शासकीय भूखंडों के कब्जे के संंबंध में नवागढ़ के कोटवार का कहना है कि जनपद पंचायत के सामने जिन लोगों ने कब्जा किया है उसको नोटिस की तामिली की गई है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!