Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

वीडियो कॉल से बनाया अश्लील वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार

Share on

जशपुर। फेसबुक में युवती से दोस्ती कर उससे अंतरंगता बढ़ा वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर युवती को ब्लैकमेल करने वाले और फेक आईडी बनाकर युवती के अश्लील वीडियो को प्रार्थिया के परिजनों को और सोशल मीडिया साइट पर वायरल करने वाले झारखंड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर दोस्ती का झांसा देकर एक युवती को ब्लैकमेल करने, उसका अश्लील वीडियो तैयार कर वायरल करने वाले युवक को जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बागबहार थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर झारखंड के आरोपी को पत्थलगांव से पकड़ा।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – तीन विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को राज्य सरकार ने किया निलंबित

पीड़िता 23 वर्षीय युवती ने 28 नवंबर 2025 को बागबहार थाने में रिपोर्ट दी कि वर्ष 2021 में उसे फेसबुक पर झारखंड निवासी विकास नोनिया नाम के युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे आरोपी ने युवती का भरोसा जीत लिया। घनिष्ठता बढ़ने पर विकास ने वीडियो कॉल के माध्यम से युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

इसके बाद आरोपी बार-बार युवती पर रायपुर में मिलने का दबाव बनाने लगा। युवती के मना करने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण युवती 26 फरवरी 2024 को रायपुर पहुंची, जहां से आरोपी उसे बस में बैठाकर अपने झारखंड स्थित घर ले गया। युवती वहां करीब तीन दिन रही। इसी बीच परिवार से बहन ने फोन कर नानी की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। सूचना मिलने पर वह बहाने से बागबहार क्षेत्र स्थित अपने गांव लौट आई।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – SDM से शराब के नशे में बदसुलूकी करने वाले हेड मास्टर निलंबित

घर लौटने के बाद जब युवती ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया, तो विकास आगबबूला हो गया। बदनाम करने की नीयत से उसने युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया और परिजनों के बीच वायरल कर दिया। शिकायत मिलते ही बागबहार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354(घ), 509(ख) और बीएनएस की धारा 78, 79 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान इनपुट मिला कि आरोपी युवती से मिलने पत्थलगांव आया हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर विकास नोनिया (उम्र 22 वर्ष) को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में उपयोग किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। विकास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Also Read – जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में, सृजन की बजाय कांग्रेस नेताओं की अपनी-अपनी पसंद चली

जशपुर एसएसपी ने कहा

जशपुर के एसएसपी पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा—“महिलाओं से जुड़े अपराधों पर जशपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ऐसे मामलों में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!