Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के दिन 4 दिव्यांग समेत 17 निगम कर्मियों को मिला पदोन्नति का तोहफ़ा,महापौर ने बांटे आदेश

Share on

बिलासपुर | अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के दिन 4 दिव्यांग कर्मचारियों समेत 17 कर्मियों को निगम प्रशासन ने बड़ा उपहार देते हुए पदोन्नत किया है। दृष्टी सभाकक्ष में महापौर पूजा विधानी ने पदोन्नत हुए सभी कर्मियों को पदोन्नति के आदेश वितरित किए। महापौर पूजा विधानी ने कर्मियों को बधाई देते हुए कहा की जिस लगन और मेहनत के दम पर आप लोगों ने यह सफर तय किया है उसी मेहनत और लगन से आगे बढ़ें तथा निगम को ऊंचाई पर ले जाएं। कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की आप सब निगम के परिवार हैं तथा परिवार को सुरक्षित और मजबूती प्रदान करना सभी सदस्यों की ज़िम्मेदारी है।

Also Read – प्रोफेसर के अपहरण और लूट के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड शिक्षक और सीएफ जवान को किया गिरफ्तार

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

निगम कमिश्नर अमित कुमार ने पदोन्नत हुए कर्मियों को बधाई देते हुए कहा की पदोन्नति से एक नई ऊर्जा का संचार होता है तथा कार्य को और भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। सभी से भी यहीं उम्मीद है की अपने दायित्वों का निर्वहन नई ऊर्जा के साथ और भी बेहतर ढंग से करेंगे।

दिव्यांग कर्मचारी जिनका हुआ प्रमोशन 

जिन चार दिव्यांग कर्मियों का प्रमोशन हुआ इनमें मनोज कुमार खाण्डे भृत्य से सहायक राजस्व निरीक्षक, राकेश प्रसाद साहू भृत्य से सहायक राजस्व निरीक्षक, अमित कुमार कोरी भृत्य से सहायक राजस्व निरीक्षक और शाहनवाज हुसैन शेख क्लीनर से सहायक राजस्व निरीक्षक है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – ग्रामीणों के हमले में एडिशनल एसपी समेत 30 पुलिसकर्मी घायल

इनकी भी हुई पदोन्नति

अनिल सिंह राजस्व निरीक्षक से सहायक राजस्व अधिकारी, गोकुलानंद साहू सहायक ग्रेड 03 से सहायक ग्रेड 02, सत्यसांई मुदलियार सहायक ग्रेड 03 से सहायक ग्रेड 02,सगुन दिवाकर सहायक ग्रेड 03 से सहायक ग्रेड 02,राजेन्द्र कुमार सोनी सहायक ग्रेड 03 से सहायक ग्रेड 02,सरिता महोबिया सहायक ग्रेड 03 से सहायक ग्रेड 02, पवन भैय्या लाल स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक, राजकुमार होरी लाल स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक,जुगल किशोर करोसिया स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक,धीरज गेडेकर स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्ष, राजकमल पनिक स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक,राजीव दुबे से स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक, रामलाल विश्वकर्मा स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक, शंकर यादव सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक,अकिला खान सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, शिव प्रसाद आगरे सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक और भरत लाल साहू सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!