Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

प्रोफेसर के अपहरण और लूट के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड शिक्षक और सीएफ जवान को किया गिरफ्तार

Share on

जांजगीर। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में प्रोफेसर के अपहरण और लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड शिक्षक, एक सीएफ जवान, दो अन्य आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार हुआ सीएफ जवान लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था।

घटना 28 नवंबर की है, जब प्रोफेसर रामकुमार सिंह कंवर को आरोपियों ने फोन कर खरौद बुलाया और योजनाबद्ध तरीके से अगवा कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने प्रोफेसर से 25 लाख रुपये की मांग की तथा मारपीट करते हुए उनका न्यूड वीडियो बनाकर धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। दबाव बनाकर आरोपियों ने प्रोफेसर के बैंक खाते से 14 लाख रुपये निकलवा भी लिए। हालांकि प्रोफेसर की सूझबूझ और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह पूरी राशि वापस बैंक में जमा करा दी गई।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – ग्रामीणों के हमले में एडिशनल एसपी समेत 30 पुलिसकर्मी घायल

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर शिवरीनारायण थाना टीम सक्रिय हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमें गठित कर घटनास्थल की जांच की गई और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया

Also Read – आठवीं में फेल स्टूडेंट ने 10 वीं की पढ़ाई पूरी कर ली, फर्जीवाड़ा सामने आया तो शिक्षा विभाग में मच गया हड़कंप

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

गिरफ्तार आरोपियों में करन दिनकर (29 वर्ष, खाल्हेपारा भवतरा), अरुण मनहर (19 वर्ष, कुथुर, थाना पामगढ़), श्यामजी सिन्हा (24 वर्ष, अंबेडकर चौक रहसबेड़ा, अकलतरा) और कार्तिकेश्वर रात्रे (35 वर्ष, खैरा, कसडोल, बलौदाबाजार) शामिल हैं। इनके साथ एक नाबालिग भी इस जघन्य अपराध में शामिल पाया गया है। सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 140(2), 308(2), 309(6) और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच जारी रखे हुए है, ताकि गैंग की अन्य कड़ियों और संभावित साजिशों का भी पता लगाया जा सके।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!