Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

संत माता अद्दी अम्मा की मासिक वर्सी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Share on

बिलासपुर। सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार, डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंह साहिब में संत माता अद्दी अम्मा की पावन स्मृति में मासिक वर्सी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दरबार में बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और धार्मिक वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Also Read – विधायक अमर ने धन गुरु नानक दरबार में टेका माथा: जनकल्याण के लिए अरदास करवाई

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

मासिक वर्सी के अवसर पर सर्वप्रथम संगत द्वारा सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। इसके पश्चात बबलू भाई साहेब ने गुरबाणी और कीर्तन के माध्यम से साध संगत को निहाल किया। पूरे दरबार में भक्ति और शांति का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान विश्व कल्याण और मानवता की सुख-शांति के लिए अरदास भी की गई। सेवादारों ने बताया कि संत माता अद्दी अम्मा के प्रति गहरी श्रद्धा रखने वाले भक्तों में यह मान्यता है कि वर्सी के अवसर पर उनकी तस्वीर के समक्ष श्रद्धा पूर्वक पांच मोमबत्तियां प्रज्वलित करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के तहत श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलन कर संत माता को नमन किया। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा में संगत की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

Also Read – जसकीरत सिंह की अगुवाई में आरंभ हुआ इच्छा पूरक 40 दिवसीय 5 जपजी साहेब अखंड पाठ

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सोनू लालचंदानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, नरेश मेहरचंदानी, भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, जगदीश जज्ञासी, गंगाराम सुखीजा, सुरेश माधवानी, दीपक लालवानी, नीलम, अशोक मतलानी, विकास बजाज, अनीता नारवानी, वर्तमान पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी, सोनिया कलवानी, पलक हर्षपाल, कंचन रोहरा, पलक मखीजा, ज्योति हिंदूजा, डॉ. सोनम, अक्षय, राखी ईदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, बलराम रामानी, डॉ. हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, राजेंद्र सिंह, अविनाश हिंदूजा, रोशन सहित अनेक दरबार साहिब के सेवादारों का विशेष योगदान रहा।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!