Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

जसकीरत सिंह की अगुवाई में आरंभ हुआ इच्छा पूरक 40 दिवसीय 5 जपजी साहेब अखंड पाठ

Share on

बिलासपुर। सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग दरबार में इच्छा पूरक 40 दिवसीय 5 जपजी साहिब का अखंड पाठ का आरंभ कल्याण दरबार के प्रमुख भाई साहब जसकीरत सिंह जी ने किया। 26 सितंबर से प्रारंभ हुए पांच जपजी साहिब काअखंड पाठ में 24 घंटे पाठ किया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिवर्ष श्रद्धापूर्वक और धूमधाम से मनाया जाता है। अखंड जपजी साहेब पाठ में शहर के अनेक श्रद्धालु अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दिन-रात श्रद्धा एवं आस्था के साथ जपजी साहिब पाठ किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रातः 5:00 बजे समस्त श्रद्धालुओं के साथ मिलकर सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। दरबार साहिब के द्वारा सारी साथ संगत से अपील की है कि इस इच्छा पूरक 40 दिवसीय अखंड जपजी साहिब में सपरिवार शामिल हो कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। कल्याण दरबार के प्रमुख भाई साहब जसकीरत सिंह जी ने विश्व कल्याण के लिए अरदास की। संतो द्वारा सत्संग कीर्तन किया गया। गुरु का दीवान सजाया गया।

Also Read – जसकीरत सिंह करेंगे 26 सितम्बर से जपजी साहेब अखंड पाठ का शुभारंभ

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

इनका योगदान सराहनीय


आयोजन को सफल बनाने में दरबार के सेवादारी भाई साहब मूलचंद नारवानी,सोनू लालचंदानी ,पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी ,नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, दिलीप जगमलनी,राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, चंदू मोटवानी ,नरेश मेहरचदानी ,भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी , गंगाराम सुखीजा,जगदीश जज्ञासी, विष्णु धनवानी, सुरेश माधवानी, अशोक मतलानी, विकास बजाज, अनीता नारवानी, वार्ड पार्षद कंचन वाधवानी,पलक हर्षपाल, कंचन रोहरा, सोनिया कलवानी,ज्योति हिंदूजा,पलक माखीजा, राखी ईदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, , बलराम रामानी , अविनाश हिंदूजा एवं सेवादारी।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!